
IAF AFCAT 2026: अगर आप इंडियन एयर फोर्स में ऑफिसर बनने का सपना देख रहे हैं, तो आपके लिए बड़ी अपडेट है। भारतीय वायुसेना ने AFCAT 2026 (Air Force Common Admission Test) का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती के जरिए फ्लाइंग ब्रांच और ग्राउंड ड्यूटी (टेक्निकल व नॉन-टेक्निकल) के पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट afcat.edcil.co.in के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
एयर फोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया 17 नवंबर 2025 से शुरू होगी और 14 दिसंबर 2025 तक चलेगी। वहीं, ऑनलाइन परीक्षा 31 जनवरी 2026 को आयोजित की जाएगी।
भारतीय वायुसेना ने AFCAT 2026 भर्ती के तहत इस बार फ्लाइंग ब्रांच, ग्राउंड ड्यूटी (टेक्निकल और नॉन-टेक्निकल) और एनसीसी स्पेशल एंट्री के तहत लड़के और लड़कियां दोनों आवेदन कर सकते हैं। AFCAT 2026 में कुल 340 पदों पर भर्ती होगी, फ्लाइंग ब्रांच में 38 और ग्राउंड ड्यूटी में सबसे ज्यादा 188 सीटें हैं। जिसमें NCC के लिए सीटें अलग से तय नहीं की जातीं। जानिए किस ब्रांच में कितनी सीटें हैं —
फ्लाइंग ब्रांच
ग्राउंड ड्यूटी (टेक्निकल ब्रांच)
ग्राउंड ड्यूटी (नॉन-टेक्निकल ब्रांच)
NCC Special Entry (फ्लाइंग ब्रांच)
जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं, वे अपनी शैक्षणिक योग्यता की पूरी जानकारी ऑफिशियल नोटिफिकेशन में देख सकते हैं। हर ब्रांच (फ्लाइंग या ग्राउंड ड्यूटी) के लिए अलग-अलग क्वालिफिकेशन तय की गई है। ऑफिशियल नोटिफिकेशन का लिंक नीचे भी दिया गया है।
IAF AFCAT 2026 Detailed Notification Link Here
फ्लाइंग ब्रांच (AFCAT/NCC Special Entry): उम्मीदवार की उम्र 1 जनवरी 2027 तक 20 से 24 साल के बीच होनी चाहिए। यानी जिनका जन्म 2 जनवरी 2003 से 1 जनवरी 2007 के बीच हुआ है, वे आवेदन कर सकते हैं। जिन उम्मीदवारों के पास DGCA India द्वारा जारी वैध कमर्शियल पायलट लाइसेंस है, उनके लिए अधिकतम आयु सीमा 26 वर्ष तक रखी गई है।
ग्राउंड ड्यूटी (टेक्निकल और नॉन-टेक्निकल): कैंडिडेट की उम्र 1 जनवरी 2027 तक 20 से 26 साल के बीच होनी चाहिए यानी जन्म 2 जनवरी 2001 से 1 जनवरी 2007 के बीच होना चाहिए।
ये भी पढ़ें- RRB Group D 2025: 32438 वैकेंसी के लिए 17 नवंबर से एग्जाम, कब जारी होगी सिटी स्लिप-एडमिट कार्ड
AFCAT परीक्षा के लिए फीस 550 रुपए प्लस जीएसटी रखी गई है। फीस का भुगतान क्रेडिट, डेबिट कार्ड या नेट बैंकिंग से ऑनलाइन किया जा सकता है। कैश, चेक या डिमांड ड्राफ्ट से फीस स्वीकार नहीं की जाएगी।
ये भी पढ़ें- SBI Clerk Mains Exam 2025 नवंबर में कब है? जानिए एग्जाम पैटर्न