
IBPS PO PET Call Letter 2025 Out: अगर आप IBPS PO प्री-एग्जामिनेशन ट्रेनिंग (PET) के लिए पात्र हैं, तो आपके लिए एक बड़ी खबर है। इंस्टिट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सिलेक्शन (IBPS) ने IBPS PO PET कॉल लेटर 2025 जारी कर दिया है। इसे आप 11 अगस्त 2025 से IBPS की ऑफिशियल वेबसाइट ibps.in से डाउनलोड कर सकते हैं। यह कॉल लेटर सिर्फ उन उम्मीदवारों के लिए है, जो SC, ST, OBC, PwBD और अल्पसंख्यक समुदाय से हैं और जिन्होंने फॉर्म भरते समय PET का ऑप्शन चुना था।
प्री-एग्जाम ट्रेनिंग का आयोजन 11 अगस्त से 16 अगस्त 2025 तक किया जाएगा। इसमें आपको एग्जाम पैटर्न, इंपोर्टेंट सब्जेक्ट्स और टाइम मैनेजमेंट जैसी चीजों की ट्रेनिंग दी जाएगी। प्री-एग्जामिनेशन ट्रेनिंग का मकसद रिजर्व कैटेगरी के उम्मीदवारों को IBPS PO प्रीलिम्स एग्जाम 2025 की तैयारी में मदद करना है। इस ट्रेनिंग में शामिल होते हैं- रीजनिंग, क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड और अंग्रेजी भाषा की तैयारी। टाइम मैनेजमेंट के टिप्स। मॉक टेस्ट और डाउट-क्लियरिंग सेशन। ऑनलाइन परीक्षा इंटरफेस से इंट्रोडक्शन। IBPS ने PET कॉल लेटर के साथ ही स्टडी मटेरियल भी जारी किया है, ताकि उम्मीदवार परीक्षा से पहले पूरी तरह तैयार हो सकें।
प्रीलिम्स एग्जाम डेट्स हैं-
IBPS PO PET Call Letter 2025 Direct Link to Download
ये भी पढ़ें- BSF कांस्टेबल भर्ती: 3588 वैकेंसी, 23 अगस्त तक करें ऑनलाइन अप्लाई
Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi