
ICAI CA January Exam Admit Card 2026 Link: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) आज यानी 18 दिसंबर 2025 को CA जनवरी 2026 परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी करने जा रहा है। ICAI की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, शाम 6:30 बजे एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का लिंक एक्टिव हो जाएगा। छात्र 31 जनवरी 2026 तक अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। एडमिट कार्ड फाउंडेशन, इंटरमीडिएट और फाइनल तीनों लेवल की परीक्षाओं के लिए जारी किया जाएगा। एडमिट कार्ड ICAI की आधिकारिक वेबसाइट icai.org पर उपलब्ध होगा। डायरेक्ट लिंक नीचे भी दिया गया है, लिंक एक्टिव होते ही अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं-
ICAI CA January Exam Admit Card 2026 Download Link
ICAI ने छात्रों की सुविधा के लिए ऑनलाइन प्रोसेस को काफी आसान रखा है। नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करके आप अपना एडमिट कार्ड मिनटों में डाउनलोड कर सकते हैं-
ICAI ने मई 2024 से CA Final में एक नया पेपर शुरू किया है, पेपर 6: इंटीग्रेटेड बिजनेस सॉल्यूशन (IBS)। इस पेपर की सबसे खास बात यह है कि यह Open Book Exam होता है। यानी छात्र अपने साथ स्टडी मटेरियल, प्रैक्टिस मैनुअल, टेक्स्ट बुक्स, Bare Acts, खुद के नोट्स और अन्य रेफरेंस मटेरियल हार्ड कॉपी में ले जा सकते हैं। परीक्षा में इन्हीं मटेरियल्स की मदद से सवालों के जवाब लिखने की अनुमति होगी। ICAI ने इस पेपर से जुड़ी पूरी गाइडलाइन और निर्देश अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर पहले ही जारी कर दिए हैं।