ICSI CS एग्जीक्यूटिव एंट्रेंस टेस्ट रिजल्ट icsi.edu पर जारी, यहां है Direct Link

Published : Jul 20, 2024, 02:28 PM ISTUpdated : Jul 20, 2024, 02:55 PM IST
ICSI CSEET Result 2024 released

सार

ICSI CSEET Result 2024 released: इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया की ओर से आईसीएसआई सीएसईईटी रिजल्ट 2024 की घोषणा कर दी गई है। कैंडिडेट नीचे उपलब्ध डायरेक्ट लिंक से अपना स्कोर चेक कर सकते हैं। 

ICSI CSEET Result 2024 released: इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया ने शनिवार, 20 जुलाई को ICSI CSEET रिजल्ट 2024 की घोषणा कर दी। कैंडिडेट अपना जुलाई सेशन कंपनी सेक्रेटरी एग्जीक्यूटिव एंट्रेंस टेस्ट रिजल्ट ICSI की ऑफिशियल वेबसाइट icsi.edu के माध्यम से चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। आईसीएसआई सीएसईईटी 2024 परीक्षा का 6, 7 और 8 जुलाई, 2024 को देश भर में आयोजित की गई थी। ऑफिशियल नोटिफिकेशन के अनुसार कैंडिडेट को अपना ई रिजल्ट कम स्कोर कार्ड वेबसाइट से डाउनलोड करना होगा। कैंडिडेट को अलग से रिजल्ट की कोई हार्ड कॉपी नहीं दी जायेगी।

ICSI CSEET Result 2024 Direct Link

ICSI CSEET Result 2024 चेक करने के लिए लॉगिन क्रेडेंशियल

कंपनी सेक्रेटरी एग्जीक्यूटिव एंट्रेंस टेस्ट रिजल्ट चेक करने के लिए कैंडिडेट को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल के तौर पर रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि का उपयोग करना होगा। इसके बिना कैंडिडेट अपना रिजल्ट चेक या डाउनलोड नहीं कर सकेंगे।

ICSI CSEET Result 2024: कैसे चेक करें?

  • कंपनी सेक्रेटरी एग्जीक्यूटिव एंट्रेंस टेस्ट रिजल्ट चेक करने के लिए कैंडिडेट सबसे पहले आईसीएसआई की ऑफिशियल वेबसाइट icsi.edu पर जाएं।
  • अब होम पेज पर उपलब्ध आईसीएसआई सीएसईईटी रिजल्ट 2024 लिंक पर क्लिक करें।
  • क्लिक करते ही एक नया पेज ओपन होगा जहां कैंडिडेट को लॉगिन डिटेल भरना होगा।
  • डिटेल भरने के बाद कैंडिडेट सबमिट पर क्लिक करें।
  • सबमिट करते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
  • अब कैंडिडेट अपना रिजल्ट चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।
  • आगे की आवश्यकता के लिए रिजल्ट की एक हार्ड कॉपी अपने पास सुरक्षित रखने की सलाह दी जाती है।
  • अधिक संबंधित डिटेल के लिए आईसीएसआई की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

CSEET मार्क्स एक साल तक वैलिड, सीएस एग्जीक्यूटिव प्रोग्राम में एडमिशन के लिए जरूरी

ICSI कंपनी सेक्रेटरी एग्जीक्यूटिव एंट्रेंस टेस्ट साल में 4 बार जनवरी, मई, जुलाई और नवंबर में आयोजित होता है। स्कोर रिजल्ट जारी होने की तारीख से एक वर्ष तक के लिए वैलिड रहता है। CSEET पासिंग क्राइटेरिया की बात करें तो उम्मीदवारों को चार पेपरों में से प्रत्येक में कम से कम 40% मार्क्स और कुल मिलाकर 50% मार्क्स हासिल करने जरूरी होते हैं। परीक्षा में सफल कैंडिडेट सीएस एग्जीक्यूटिव प्रोग्राम में एडमिशन के लिए आवेदन कर सकते हैं। 12वीं परीक्षा पास कैंडिडेट CSEET देने के पात्र होते हैं।

ये भी पढ़ें

NEET UG 2024 सिटी और सेंटर वाइज रिजल्ट जारी, यहां Direct Link से चेक करें स्कोर

12वीं में फेल, UPSC IAS में असफल, मनोज सोनी कैसे बने यूपीएससी अध्यक्ष

PREV

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...

Recommended Stories

Education Budget 2026: लड़कियों के हॉस्टल, नई यूनिवर्सिटी टाउनशिप्स- छात्रों के लिए क्या-क्या नया?
Parth Pawar Education: कितने पढ़े-लिखे हैं पार्थ पवार? HR कॉलेज से UK तक की पढ़ाई और राजनीति का सफर