IIT कपल ने चौंकायाः घर संभालने के लिए रखा होम मैनेजर, सैलरी देते हैं 1 लाख

Published : Nov 18, 2025, 05:00 PM IST
Jobs salary

सार

IIT कपल ने ₹1 लाख मासिक सैलरी पर एक होम मैनेजर रखा है, जो घर के सभी काम संभालता है। इससे वे अपने काम पर ध्यान दे पाते हैं। इस खबर ने सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी है।

Hatke News: कुछ दिन पहले बेंगलुरु में एक घरेलू सहायिका को 45 हजार रुपये महीने की सैलरी देने की खबर वायरल हुई थी। इतनी सैलरी सुनकर लोग हैरान रह गए थे। लेकिन अब एक और खबर ने सबको चौंका दिया है। एक कपल ने घर के काम के लिए एक मैनेजर रखा है और उसे हर महीने 1 लाख रुपये की सैलरी दे रहे हैं। घर के मालिक ने खुद सोशल मीडिया पर यह बात शेयर की है।

होम मैनेजर को 1 लाख की सैलरी!

IIT बॉम्बे के ग्रेजुएट अमन गोयल और IIT कानपुर की ग्रेजुएट उनकी पत्नी हर्षिता ने अपने घर के सारे काम संभालने के लिए एक होम मैनेजर को नौकरी पर रखा है। उसकी सैलरी हर महीने 1 लाख रुपये है। GreyLabs AI के फाउंडर और CEO गोयल ने बताया, 'मेरी पत्नी हर्षिता और मैं, दोनों काम करते हैं। घर के कामों को संभालना एक चुनौती बन गया था। इसीलिए हमने एक होम मैनेजर को काम पर रखा है।'

होम मैनेजर क्या-क्या काम करता है?

अमन गोयल के मुताबिक, होम मैनेजर घर के सभी काम खुद करते हैं और दूसरों से करवाते भी हैं। वे खाना पकाने, सफाई, मरम्मत, बिल पेमेंट, किराने का सामान खरीदने जैसे कई घरेलू काम करते हैं। गोयल ने बताया कि वे घर के दूसरे कर्मचारियों की जिम्मेदारी भी संभालते हैं।

गोयल अपने माता-पिता के साथ रहते हैं। घर और माता-पिता की ठीक से देखभाल नहीं कर पाने की वजह से उन्होंने एक फुल-टाइम होम मैनेजर रखा है। इस समय का इस्तेमाल वे GreyLabs AI को बेहतर बनाने में करते हैं। गोयल के घर में जो होम मैनेजर आए हैं, वे पहले एक बड़े होटल में काम करते थे। गोयल ने लिखा, 'हम उन्हें हर महीने 1 लाख रुपये देते हैं। शायद यह बहुत महंगा है। लेकिन हम अपने समय की कद्र करते हैं और होम मैनेजर को महीने के 1 लाख रुपये दे सकते हैं। इसीलिए हमने उन्हें काम पर रखा है।'

गोयल की  पोस्ट की काफी आलोचना हो रही है। कुछ लोगों ने गोयल की पोस्ट का विरोध किया है। उन्होंने कमेंट किया है, 'होम मैनेजर को इतनी सैलरी मत दो। निवेशकों का पैसा बर्बाद मत करो।' इस पर गोयल ने जवाब दिया, 'हम निवेशकों का पैसा बर्बाद नहीं कर रहे हैं, बल्कि पिछले बिजनेस की बिक्री से मिले पैसों से होम मैनेजर को सैलरी दे रहे हैं।' वहीं, कुछ लोगों ने गोयल के इस कदम का समर्थन किया है। उन्होंने कहा है कि उन्होंने और उनकी पत्नी हर्षिता ने अपने करियर पर ध्यान देने और अपने माता-पिता की अच्छी तरह से देखभाल करने के लिए औसत से ज्यादा सैलरी देकर होम मैनेजर रखा है। यह एक अच्छा कदम है।

PREV

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...
Read more Articles on

Recommended Stories

CTET Admit Card 2026 Out: यहां से डाउनलोड करें सीटीईटी एडमिट कार्ड, गलती दिखे तो तुरंत करें ये काम
UGC NET December 2025 Result Out: यहां चेक करें यूजीसी नेट दिसंबर रिजल्ट-कटऑफ, जानें कितने पास हुए?