RRB JE Bharti 2025: रेलवे ने बढ़ाईं वैकेंसी, जानें किस रीजन में कितने पद बढ़े और कैसे करें अप्लाई

Published : Nov 18, 2025, 01:13 PM IST
RRB JE Recruitment 2025

सार

RRB JE Vacancy Increased 2025: आरआरबी जेई भर्ती 2025 में रेलवे ने वैकेंसी बढ़ा दी हैं और रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख भी बढ़ा दी है। अब उम्मीदवार 10 दिसंबर 2025 तक आवेदन कर सकते हैं। जानें किस रीजन में कितने पद बढ़े और ऑनलाइन आवेदन कैसे करें।

RRB JE Recruitment 2025: रेलवे में इंजीनियर बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) ने RRB JE bharti 2025 में नई वैकेंसी जोड़ दी है। इस भर्ती अभियान के जरिए रेलवे में कुल 2569 पदों पर भर्ती की जाएगी। वैकेंसी बढ़ाने के साथ ही रेलवे भर्ती बोर्ड ने आवेदन करने की लास्ट डेट भी बढ़ा दी है। यानि अब उम्मीदवारों के पास फॉर्म भरने का ज्यादा समय होगा। बोर्ड की ओर से जारी आधिकारिक नोटिस को रीजनल RRB की वेबसाइट पर देखा जा सकता है।

किस रीजन में बढ़ी वैकेंसी?

आधिकारिक नोटिस के मुताबिक, इस बार वैकेंसी में बढ़ोतरी चेन्नई और जम्मू–श्रीनगर रीजन के लिए की गई है। जिसमें RRB चैन्नई में अब कुल 169 पद भरे जाएंगे। RRB जम्मू-श्रीनगर में 95 पदों पर भर्ती होगी। यह सभी पद जूनियर इंजीनियर, डिपो मटेरिअल सुपरिटेंडेंट और केमिकल एंड मेट्रोलॉजिकल असिस्टेंट के लिए हैं।

RRB JE रजिस्ट्रेशन लास्ट डेट कब है?

रेलवे ने आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाकर 10 दिसंबर 2025 कर दी है। जबकि फीस भुगतान की लास्ट डेट 12 दिसंबर 2025 है। मॉडिफिकेशन विंडो यानी फॉर्म करेक्शन विंडो 13 दिसंबर 2025 से ओपन होगी और 22 दिसंबर 2025 तक खुलेगी रहेगी। इस दौरान उम्मीदवार अपने फॉर्म में जरूरी सुधार कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें- RRB NTPC UG Result 2025: कब आएगा एनटीपीसी यूजी रिजल्ट? जानिए कैसे चेक करें स्कोरकार्ड 

RRB JE 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

  •  योग्य व इच्छुक कैंडिडेट, जो आवेदन करना चाहते हैं, सबसे पहले अपने रीजन के RRB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • अब होमपेज पर RRB JE Recruitment 2025 के रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां एक नया पेज खुलेगा, फॉर्म में दिए गए फॉर्मेट में मांगी गई पूरी जानकारी भरकर अपना  रजिस्ट्रेशन पूरा करें।
  • अब सबमिट करने के बाद लॉगिन करें।
  • यहां मांगी गई अपनी एप्लिकेशन डिटेल्स भरें या जरूरत हो तो सुधार करें।
  • फॉर्म सबमिट करें और उसका प्रिंटआउट डाउनलोड कर लें, ताकि भविष्य में जरूर पड़े तो इस्तेमाल कर सकें।

RRB JE Recruitment 2025 Official Notice Her

ये भी पढ़ें- टेरिटोरियल आर्मी में GD सैनिक की सैलरी कितनी होती है? जानिए कौन-कौन से भत्ते

PREV
AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...
Read more Articles on

Recommended Stories

Ceasefire से Mayday तक... गूगल पर 2025 में सबसे ज्यादा सर्च हुए इन 10 शब्दों के मतलब क्या आप जानते हैं?
UP Holiday Calendar 2026: जानें नए साल में कब-कब बंद रहेंगे स्कूल, बैंक और दफ्तर