JEE Advanced Result 2023 : जेईई एडवांस्ड का रिजल्ट घोषित, कैंडिडेट्स यहां देखें direcrt link

Published : Jun 17, 2023, 04:03 PM ISTUpdated : Jun 18, 2023, 08:28 PM IST
jee advanced result 2023

सार

JEE Advanced Result 2023: आईआईटी गुवाहाटी जेईई एडवांस्ड 2023 का रिजल्ट आज जारी कर दिया गया है। कैंडिडेट्स अपना रिजल्ट jeeadv.ac.in पर देक कते हैं। लड़कों में वीसी रेड्डी तो लड़कियों में नयकांति नागा भव्य श्री ने टॉप किया।

एजुकेशन डेस्क। जेईई एड्वांस्ड 2023 की परीक्षा दे चुके कैंडिडेट का इंतजार खत्म गया है। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (आईआईटी) गुवाहाटी की ओर से ज्वाइंट इंजीनियरिंग एंट्रेंस एग्जाम (जेईई एडवांस्ड 2023) का रिजल्ट आज घोषित कर दिया गया है। कैंडिडेट अधिकारिक वेबसाइट पर रिजल्ट देख सकते हैं। 

वीसी रेड्डी ने किया टॉप, लड़कियों में नयकांति अव्वल
जेईई एडवांस्ड का रिजल्ट आज जारी कर दिया गया है। टॉपर्स के नाम भी घोषित कर दिए गए हैं। हैदराबाद जोन के वविलला चिदविलास रेड्डी टॉप किया है। उन्होंने 360 में से 341 मार्क्स हासिल किए हैं। इसके साथ ही लड़कियों में हैदराबाद की ही नयकांति नागा भव्य श्री टॉप पर रहीं। उन्होंने 360 में से 298 मार्क्स हासिल किए।

जेईई एडवांस्ड 2023 फाइनल आंसर-की भी जारी
आईआईटी गुवाहाटी जेईई एडवांस्ड 2023 के रिजल्ट के साथ ही फाइनल आंसर की भी जारी कर दी है। कैंडिडेट आंसर-की ऑफिशियल वेबसाइट jeeadv.ac.in पर देख सकते हैं। जेईई एडवांस्ड 2023 में करीब दो लाख से अधिक कैंडिडेट शामिल हुए थे। 

जेईई एडवांस्ड 2023 फाइनल आंसर-की ऐसे करें डाउनलोड

  • जेईई एडवांस 2023 की आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाएं।
  • जरूरी डीटेल्स के साथ लॉग इन करें या आंसर-की के लिंक पर क्लिक करें।
  • जेईई एडवांस्ड 2023 की आंसर-की पीडीएफ स्क्रीन पर आ जाएगी। 
  • आंसर-की डाउनलोड कर सेव कर लें और उसका प्रिंट भी लेकर रख लें।

ये भी पढ़ें. JEE Advanced 2023 : 221 शहरों में पूरी हुई जेईई एडवांस्ड की परीक्षा, इंस्टीट्यूट जारी करेगा आंसर-की

IIT Guwahati JEE Advanced 2023 पोर्टल पर देखें एआईआर
आईआईटी गुवाहाटी जेईई एडवांस्ड 2023 घोषित हो गया है। कैटेगरी वाइज ऑल इंडिया रैंक (AIR) ऑनलाइन पोर्टल पर अपलोड कर दी गई है। परीक्षा में शामिल होने वाले कैंडिडेट को उनके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक टेक्स्ट मैसेज भी दिया गया है। हालांकि जेईई एडवांस रैंक कार्ड कैंडिडेट्स को पर्सनली नहीं भेजा गया है।

JEE Advanced Result 2023: कैंडिडेट ऐसे करें चेक

  • कैंडिडेट पहले अधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाएं।
  • फिर जेईई एडवांस्ड 2023 रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें.
  • इसके बाद लॉगिन डीटेल्स भरें और सबमिट कर दें.
  • रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा.
  • रिजल्ट डाउनलोड कर प्रिंट आउट लेकर अपने पास रख लें।

JEE advanced 2023 में शामिल हुए इतने कैंडिडेट
इस साल जेईई एडवांस्ड में कुल 1,89,744 कैंडिडेट्स ने रजिस्ट्रेशन कराया था। इनमें कुल 1,80,226 कैंडिडेट परीक्षा में शामिल हुए थे। जेईई एडवांस्ड में कैंडिडेट्स को पेपर 1 और पेपर 2 देना पड़ा था। 4 जून को आयोजित आईआईटी जेईई ए़डवांस एंट्रेंस के क्वेश्चन पेपर एग्जाम के अगले दिन ऑफिशियल वेबसाइट पर अपलोड किए गए। जेईई एडवांस रिस्पॉन्स शीट भी 9 जून को वेबसाइट पर अपलोड की गई थी।

ये भी पढ़ें. JEE Advanced 2023 : जेईई एडवांस्ड आंसर की जारी, कैंडिडेट यहां से करें डाउनलोड

आईआईटी गुवाहाटी जेईई एडवांस 2023 के रिजल्ट की डेट और टाइम
आईआईटी गुवाहाटी की ओर से जेईई एडवांस्ड रिजल्ट 2023 जारी हो गया है। रिजल्ट सुबह 10 बजे तक जारी कर दिया गया है। रिजल्ट जारी होने के बाद कैंडिडेट इसे ऑफिशियल वेबसाइट पर चेक कर सकेंगे।

आर्किटेक्चर एप्टीट्यूड टेस्ट 2023 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू
जेईई एडवांस्ड 2023 के रिजल्ट जारी होने के बाद आर्किटेक्चर एप्टीट्यूड टेस्ट (एएटी) 2023 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन भी आज सुबह 10 बजे से ही शुरू हो गया है। 

आर्किटेक्चर एप्टीट्यूड टेस्ट 2023 के लिए ऐसे करें रजिस्ट्रेशन

  • आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाएं।
  • जेईई एडवांस्ड एएटी रजिस्ट्रेशन 2023 लिंक पर क्लिक करें।
  • फिर मांगी गई डीटेल्स को भरें और सबमिट कर दें।
  • फिर पसंदीदा एग्जाम सेंटर सेलेक्ट करें।
  • फिर जरूरी डीटेल्स भरें।
  • डीटेल्स चेक करें और फिर AAT एप्लीकेशन फॉर्म 2023 जमा करें।
जेईई एडवांस्ड 2023डेट्स
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन आर्किटेक्चर एप्टीट्यूड टेस्ट (एएटी) 202318 जून, सुबह 10 बजे
जोसा 2023 काउंसलिंग एक्सपेक्टेड  19 जून, शाम 5 बजे
आर्किटेक्चर एप्टीट्यूड टेस्ट (AAT) 202321 जून,  सुबह 9 से 12 बजे
आर्किटेक्चर एप्टीट्यूड टेस्ट (AAT) 2023 रिजल्ट24 जून, शाम 5 बजे 

PREV

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

Recommended Stories

BMC Result 2026: कौन चलाता है मुंबई? मेयर या कोई और
ट्रेन का हॉर्न vs शेर की दहाड़: कौन ज्यादा दूर तक सुनाई देती है, जवाब जान दंग रह जाएंगे