India Post GDS Merit List 2025: ग्रामीण डाक सेवक रिजल्ट जारी, यहां देखें मेरिट लिस्ट, 7 अप्रैल तक डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन

India Post GDS Merit List: इंडिया पोस्ट ने GDS जनवरी मेरिट लिस्ट जारी कर दी है। 22 राज्यों के उम्मीदवार अपना नाम आधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं। कक्षा 10वीं के अंकों के आधार पर सिलेक्शन हुआ है, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन 7 अप्रैल तक होगा।

India Post GDS January Merit List 2025: अगर आपने ग्रामीण डाक सेवक (GDS) के लिए आवेदन किया था, तो आपके लिए अच्छी खबर है। इंडिया पोस्ट ने 21 मार्च 2025 को GDS भर्ती की जनवरी मेरिट लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में 22 राज्यों के उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। सभी उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in पर जाकर अपना नाम चेक कर सकते हैं।

India Post GDS भर्ती: किन राज्यों की लिस्ट जारी हुई है?

इस मेरिट लिस्ट में अंडमान-निकोबार को छोड़कर लगभग सभी प्रमुख राज्यों के उम्मीदवारों को शामिल किया गया है। सूची में आंध्र प्रदेश, असम, बिहार, छत्तीसगढ़, दिल्ली, गुजरात, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, कर्नाटक, केरल, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, नॉर्थ ईस्ट, ओडिशा, पंजाब, तमिलनाडु, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल शामिल हैं।

Latest Videos

ग्रामीण डाक सेवक भर्ती के लिए कैसे हुआ सिलेक्शन?

ग्रामीण डाक सेवक भर्ती के लिए कैंडिडेट का सिलेक्शन कक्षा 10वीं के अंकों के आधार पर तैयार ऑटोमेटेड मेरिट लिस्ट के जरिए किया गया है। इसमें कोई लिखित परीक्षा नहीं हुई, सिर्फ 10वीं में प्राप्त अंकों के आधार पर योग्य उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया गया है। हालांकि, फाइनल सिलेक्शन के लिए उम्मीदवारों को अपने मूल दस्तावेजों का सत्यापन करवाना होगा।

India Post GDS भर्ती 2025: डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन कब और कहां होगा?

शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को 7 अप्रैल 2025 तक अपने डॉक्यूमेंट का वेरिफिकेशन करवाना होगा। सभी उम्मीदवारों को डिवीजनल हेड के पास अपने मूल प्रमाण पत्र और दो सेट सेल्फ अटेस्टेड कॉपी के साथ जाना होगा।

GDS मेरिट लिस्ट कैसे चेक करें?

अगर आप GDS मेरिट लिस्ट देखना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए स्टेप-बाय-स्टेप गाइड को फॉलो करें:

  • सबसे पहले indiapostgdsonline.gov.in पर जाएं।
  • होम पेज पर India Post GDS Merit List 2025 का लिंक मिलेगा, उस पर क्लिक करें।
  • अब एक नया पेज खुलेगा, जहां राज्यवार मेरिट लिस्ट उपलब्ध होगी।
  • अपने राज्य का चयन करें और उस पर क्लिक करें।
  • आपकी मेरिट लिस्ट स्क्रीन पर दिखेगी।
  • अपना नाम चेक करें, और जरूरत हो तो डाउनलोड करके अपने पास सेव कर लें।
  • भविष्य में जरूरत पड़ने पर एक प्रिंटआउट भी निकालकर रख सकते हैं।

कितनी वैकेंसी के लिए हो रही है GDS भर्ती?

इस भर्ती अभियान के तहत इंडिया पोस्ट कुल 21,413 ग्रामीण डाक सेवक (GDS) पदों को भरेगा। अगर आपने आवेदन किया था, तो जल्दी से मेरिट लिस्ट देखें और दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया पूरी करें, ताकि आपकी भर्ती पक्की हो सके।

Direct link to check Bihar merit list

Direct link to check Jharkhand merit list

Direct link to check Delhi merit list

Direct link to check Uttar Pradesh merit list

Direct link to check Uttarakhand merit list

Direct link to check Chhattisgarh merit list

Direct link to check Madhya Pradesh merit list

Direct link to check Haryana merit list

Direct link to check Maharashtra merit list

Direct link to check Andhra Pradesh merit list

Direct link to check Assam merit list

Direct link to check Gujarat merit list

Direct link to check Himachal Pradesh merit list

Direct link to check J&K merit list

Direct link to check Karnataka merit list

Direct link to check Kerala merit list

Direct link to check North East merit list

Direct link to check Odisha merit list

Direct link to check West Bengal merit list

Direct link to check Punjab merit list

Direct link to check Tamil Nadu merit list

Direct link to check Telangana merit list

Share this article
click me!

Latest Videos

क्यूँ मनाया जाता है Gudhi Padwa? लोगों के बीच पहुंचकर क्या बोले DY CM Eknath Shinde
सलमान की मूवी सिकंदर पर क्या बोले फैंस ? SIKANDAR Hindi Movie । Salman Khan । Rashmika
Rajnath Singh ने विपक्ष पर साधा निशाना, बोले “कुछ लोग Aurangzeb को आदर्श मानने लगे हैं”
Pete Hegseth के टैटू पर क्यों छिड़ गया विवाद? क्या है इसका मतलब। Abhishek Khare
महाराष्ट्र दौरे पर PM Modi, पवित्र Deekshabhoomi भी पहुंचे - Watch Video