JAC 10th Result 2025 Toppers List: 493/500 मार्क्स हासिल कर हजारीबाग की गीतांजलि बनीं स्टेट टॉपर, देखें List

Published : May 27, 2025, 02:00 PM ISTUpdated : May 27, 2025, 02:28 PM IST
JAC 10th Result 2025 Toppers List

सार

JAC 10th Toppers List 2025: झारखंड बोर्ड 10 वीं का रिजल्ट आ गया है! हजारीबाग की गीतांजलि ने टॉप किया है। देखें पूरी लिस्ट और टॉपर्स को मिलने वाले इनाम। बता दें कि इस बार टॉप 5 में 15 स्टूडेंट्स हैं जिसमें 12 लड़कियां है लड़के मात्र 3 हैं।

Jharkhand Board 10th Toppers List 2025: झारखंड बोर्ड की तरफ से 10वीं क्लास का रिजल्ट 2025 (JAC 10th Result 2025) घोषित कर दिया गया है। छात्र अब अपना मैट्रिक रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट jacresults.com पर चेक कर सकते हैं। रिजल्ट की घोषणा के साथ ही बोर्ड ने स्टेट टॉपर और जिलेवार टॉपरों की लिस्ट भी जारी कर दी है। इसके अलावा टॉपर्स को मिलने वाली प्राइज मनी की डिटेल्स भी सामने आ गई हैं। रिजल्ट आज दोपहर 12:30 बजे से वेबसाइट पर लाइव हुआ है और स्टूडेंट्स इसे रोल नंबर से देख सकते हैं।

झारखंड बोर्ड 10वीं टॉपर लिस्ट: टॉप 5 में 15 स्टूडेंट्स जिसमें 12 लड़कियां, लड़के 3

इस साल झारखंड बोर्ड 10वीं टॉपर्स की लिस्ट में पहला नाम हजारीबाग की गीतांजलि का है, जिन्होंने कुल 500 में से 493 अंक हासिल किए हैं। यानी उनका स्कोर 98.6% रहा। गीतांजलि इंदिरा गांधी बालिका उच्च विद्यालय, हजारीबाग की छात्रा हैं और इस शानदार प्रदर्शन की वजह से उन्होंने पूरे राज्य में टॉप किया है। रैंक 2 पर चार स्टूडेंट्स– जिसमें इंदिरा गांधी बालिका उच्च विद्यालय, हजारीबाग की ही ऋतु कुमारी, अमृता गुप्ता, पूजा कुमारी और Prop वी हाई स्कूल, तिलैया रांगाटांड़ के अमर कुमार हैं, जिन्होंने 98.20% मार्क्स प्राप्त किए हैं। रैंक 3 की बात करें तो इंदिरा गांधी बालिका उच्च विद्यालय, हजारीबाग की छात्रा शिवानी कुमारी और Prop हाई स्कूल, बाघमारा बलियापुर के छात्र विकास प्रमाणिक हैं, दोनों ने 97.80% अंक हासिल किए हैं। नीचें देखें झारखंड बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2025 टॉपर्स लिस्ट और उनके नंबर।

JAC Board 10th Topper Name List 2025: टॉप 5 स्टूडेंट्स की लिस्ट

JAC 10वीं टॉपर स्टूडेंट के नाममार्क्स पास प्रतिशत
गीतांजली 49398.60%
ऋतु कुमारी491 98.20%
अमृता गुप्ता 491 98.20%
पूजा कुमारी 491 98.20%
अमर कुमार491 98.20%
शिवानी कुमारी489 97.80%
विकास प्रामाणिक 489 97.80%
श्रेया कुमारी 488 97.60%
साक्षी कुमारी 48897.60%
शुभम कुमार पात्रा 487 97.40%
तहरीन फातिमा 487 97.40%
भूमिका मिश्रा 487 97.40%
वर्षा कुमारी 487 97.40%
तनिष्का कुमारी48797.40%
प्रियंका कुमारी 48797.40%

झारखंड बोर्ड 10वीं टॉपर्स को मिलेगी मोटी इनामी राशि

झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने इस बार के मैट्रिक टॉपर्स के लिए इनाम का ऐलान भी किया है:

  • रैंक 1 टॉपर को मिलेगा ₹3 लाख का कैश प्राइज
  • रैंक 2 पर रहने वालों को मिलेगा ₹2 लाख का इनाम
  • रैंक 3 वाले स्टूडेंट्स को मिलेगा ₹1 लाख का नकद पुरस्कार मिलेगा।

पिछली बार कौन था झारखंड बोर्ड 10वीं टॉपर

अगर पिछले साल यानी 2024 की बात करें, तो चतरा जिले की ज्योत्सना ज्योति ने 500 में से 496 अंक लाकर टॉप किया था। लेकिन इस बार बाजी हजारीबाग ने मारी है।

JAC 10th Result 2025% कितने स्टूडेंट्स ने किस डिविजन में पास किया?

  • फर्स्ट डिविजन: 2,02,140 स्टूडेंट्स
  • सेकेंड डिविजन: 1,57,294 स्टूडेंट्स
  • थर्ड डिविजन: 17,521 स्टूडेंट्स

कहां और कैसे देखें झारखंड बोर्ड 10वीं रिजल्ट?

झारखंड बोर्ड 10वीं का रिजल्ट आप नीचे दी गई वेबसाइट्स पर चेक कर सकते हैं:

jac.jharkhand.gov.in

jacresults.com

रिजल्ट देखने के लिए स्टूडेंट्स को अपना रोल नंबर और रोल कोड डालना होगा। इसके बाद स्क्रीन पर उनका स्कोरकार्ड खुल जाएगा। हालांकि, ऑनलाइन मार्कशीट सिर्फ डेमो कॉपी होती है। असली मार्कशीट और सर्टिफिकेट स्कूल से ही मिलेंगे।

PREV

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...
Read more Articles on

Recommended Stories

Education Budget 2026: लड़कियों के हॉस्टल, नई यूनिवर्सिटी टाउनशिप्स- छात्रों के लिए क्या-क्या नया?
Parth Pawar Education: कितने पढ़े-लिखे हैं पार्थ पवार? HR कॉलेज से UK तक की पढ़ाई और राजनीति का सफर