
JAC 10th Topper 2025 Gitanjali Success Story: झारखंड बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2025 (JAC 10th Result 2025) में इस बार गढ़वा जिले की रहने वाली गीतांजलि ने 500 में से 493 नंबर लाकर पूरे राज्य में टॉप किया है। 98.60% मार्क्स के साथ टॉप करने वाली गीतांजलि अब पूरे झारखंड में चर्चा का विषय बन चुकी हैं। उनकी मेहनत, अनुशासन और लगन की यह कहानी हर छात्र-छात्रा के लिए एक प्रेरणा है। जानिए Jharkhand 10th Result 2025 Topper गीतांजलि के बारे में, उनकी सफलता का राज और बोर्ड मार्कशीट।
गीतांजलि झारखंड के गढ़वा जिले के भवनाथपुर की रहने वाली हैं। उनके पिता उमेश पाल एक सरकारी शिक्षक हैं और मां पम्मी देवी गृहिणी हैं। तीन भाई-बहनों में गीतांजलि सबसे बड़ी हैं। उन्होंने अपनी पढ़ाई इंदिरा गांधी बालिका विद्यालय, हजारीबाग से की है। खास बात यह है कि वो हॉस्टल में रहकर पढ़ाई कर रही थीं।
बोर्ड परीक्षा की तैयारी के दौरान गीतांजलि मोबाइल फोन से पूरी तरह दूर रहीं। उन्होंने अपने शिक्षकों के गाइडेंस को पूरी तरह फॉलो किया और सोशल मीडिया या अन्य distractions से खुद को पूरी तरह अलग रखा। यही वजह रही कि उन्होंने इतनी शानदार सफलता हासिल की।
| विषय अंक | (100 में से) |
| म्यूजिक | 100 |
| इंग्लिश | 99 |
| गणित (Maths) | 98 |
| साइंस | 100 |
| सोशल साइंस | 96 |
| कुल अंक | 493/500 |
| प्रतिशत (%) | 98.60% |
झारखंड बोर्ड 10वीं टॉपर की मार्कशीट में देख सकते हैं कि गीतांजलि को सोशल साइंस में सबसे कम 96 नंबर मिले हैं जबकि इंग्लिश में 99, मैथ्स में 98 नंबर मिले। साइंस और म्यूजिक में उन्हें पूरे 100 नंबर मिले हैं। उन्होंने पूरे 500 में से सिर्फ 7 अंक खोए, जो अपने-आप में एक बड़ी उपलब्धि है।
झारखंड बोर्ड 10वीं स्टेट टॉपर गीतांजलि की सफलता के पीछे कुछ खास बातें रहीं जिन्हें हर छात्र को अपनाना चाहिए-
Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi