Jee Advanced 2023 Paper 1 Analysis: फिजिक्स रहा आसान, मैथ्स ने किया परेशान...जानें क्या कहते हैं स्टूडेंट्स

Published : Jun 04, 2023, 05:55 PM IST
jee advanced analysis

सार

जेईई ए़़डवांस्ड 2023 के पेपर 1 खत्म होने के बाद एक्सपर्ट्स की राय भी सामने आ गई है। छात्रों से बातचीत के बाद यह नतीजा निकला कि जेईई एडवांस्ड के पेपर वन में फिजिक्स और केमेस्ट्री आसान रहा जबकि मैथ्स के सवालों ने कैंडिडेट्स को परेशान किया।  

एजुकेशन. जेईई एडवांस्ड 2023 एग्जाम की पहली शिफ्ट दोपहर 12 बजे खत्म हो गई थी. परीक्षा पूरी तरह से कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट पर कराई गई थी। जेईई एडवांस्ड 2023 में दो पेपर पेपर 1 और पेपर-2 होते हैं। पेपर 1 सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित किया गया था और दूसरा पेपर दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक हुआ है। जेईई एडवांस्ड का पेपर 1 देकर निकले छात्रों में पहली शिफ्ट को पेपर को आसान नहीं बताया। छात्रों की माने तो फिजिक्स ठीक था लेकिन मैथ्स के सवालों ने काफी परेशान किया। 

जेईई एडवांस पेपर- 1 कुल 180 अंक का होता है। कैंडिडेट्स को 3 घंटे में पेपर पूरा करना होता है। कुल 51 प्रश्न पूछे गए थे जिसमें हर सब्जेक्ट से 17 क्वेश्चन पूछे गए थे। इसमें कुल तीन सेक्शन थे जिसमें फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथमेटिक्स के सवाल पूछे गए थे। हर सेक्शन के लिए अधिकतम अंक 60 होते हैं।

ये भी पढ़ें JEE Main Result 2023: बिना कोचिंग इस लड़के को जेईई मेंस में मिले 99.58 परसेंटाइल, कंप्यूटर साइंस में है इंटरेस्ट

Jee Advanced 2023 Paper 1 Analysis: फिजिक्स, केमेस्ट्री आसान लेकिन मैथ्स टफ
जेईई एडवांस्ड 2023 की पहली शिफ्ट में स्टूडेंट्स ने बताया कि फिजिक्स और केमेस्ट्री का पेपर आसान था। प्रश्न भी समझ आ रहे थे लेकिन मैथ्स काफी टफ था। स्टूडेंट्स की माने तो मैथ्स के कई क्वेश्चन समझ में ही नहीं आ रहे थे। ऐसे में स्टू़डेंट्स को मैथ्स को लेकर थोड़ी टेंशन हो रही है।  

ये भी पढ़ें JEE Main 2023 Session 2 Result : एक क्लिक में चेक करें जेईई मेन सेशन 2 का रिजल्ट, NTA ने दी अहम जानकारी

jee advanced physics and chemistry analysis केमेस्ट्री के सवालों पर एक्सपर्ट की राय
जेईई एडवांस्ड का एग्जाम देने के बाद कैंडिडेट्स से बातचीत के बाद एनालिसिस पर एक्सपर्ट का मानना है कि केमिस्ट्री का पेपर बैलेस्ड नहीं था। इनऑर्गेनिक केमिस्ट्री में कुछ क्वेश्चन सीधे एनसीईआरटी से रिलेटेड थे। इसके साथ ही फिजिकल केमिस्ट्री में केमिकल काइनेटिक्स, आयनिक और केमिकल इक्विलिब्रियम, इलेक्ट्रोकैमिस्ट्री, एटॉमिक स्ट्रक्चर और थर्मोडायनेमिक्स से जुड़े चैप्टर से सवाल पूछे जाते हैं। ऑर्गेनिक केमिस्ट्री में ज्यादातर एमाइन, पॉलिमर, बायोमोलेक्युलस, ऑक्सीजन युक्त कंपाउंड और कुछ नामित रिएक्शन के बारे में भी सवाल पूछे गए थे। मिक्सड कॉनसेप्ट वाले क्ववेश्चन पूछे गए थे। इस सेक्शन को स्टूडेंट्स ने नॉर्मल बताया।  

Jee advanced 2023 updates: फिजिक्स में क्वेश्चन आसान रहे
किनेमैटिक्स, थर्मोडायनामिक्स, एडवांस्ड फिजिक्स, कैपेसिटर, करंट इलेक्ट्रिसिटी, किनेमैटिक्स, ग्रेविटेशन, ऑप्टिक्स और इलेक्ट्रोस्टैटिक्स जैसे चैप्टर को अधिक वेटेज दिया गया था। स्टूडेंट्स की माने तो केमेस्ट्री और मैथ्स की तुलना में फिजिक्स आसान थी। यह एक बैंलेंस्ट सेक्शन था।

jee advanced 2023 analysis of paper 1 maths: मैंथ्स के सवालों ने उलझाया
स्टूडेंट्स की माने तो मैथ्स के सवाल कठिन थे। वैक्टर और वैक्टर और 3डी ज्योमेट्री से कठिन सवाल पूछे गए थे। फंक्शन, मैट्रिसेस, एलिप्से, स्टैटिस्टिक्स से प्रश्न थे। फीजिबिलिटी, कॉम्प्लेक्स नंबर से कई कठिन सवाल पूछे गए थे। छात्रों को यह सेक्शन सबसे कठिन लगा।

PREV

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

Recommended Stories

CBSE Counseling 2026: बोर्ड छात्रों के लिए IVRS और टेली-काउंसलिंग सर्विस शुरू, जानें कैसे लें मदद
Anil Agarwal Daughter: अनिल अग्रवाल की बेटी प्रिया अग्रवाल हेब्बार कौन है, जानिए क्या करती है