JEE Advanced 2024 Answer Key, ऑब्जेक्शन राइज करने का आज अंतिम दिन, यहां है डायरेक्ट लिंक

Published : Jun 03, 2024, 01:49 PM IST
JEE Advanced 2024 Answer Key Direct Link to Raise Objections

सार

JEE Advanced 2024 Answer Key: जेईई एडवांस्ड 2024 आंसर की ऑब्जेक्शन विंडो आज, 3 जून, 2023 को बंद हो जाएगी। कैंडिडेट जो आपत्तियां उठाने के इच्छुक हैं समय रहते ऑब्जेक्शन राइज कर लें। डायरेक्ट लिंक नीचे हैं।

JEE Advanced 2024 Answer Key: आईआईटी मद्रास 3 जून, 2024 को जेईई एडवांस 2024 आंसर की ऑब्जेक्शन विंडो बंद कर देगा। जो कैंडिडेट आंसर की के खिलाफ आपत्तियां उठाना चाहते हैं, वे जेईई एडवांस की ऑफिशियल वेबसाइट jeeadv.ac.in के माध्यम से ऑब्जेक्शन राइज कर सकते हैं। आंसर की आपत्ति विंडो लिंक आज शाम 5 बजे तक एक्टिव रहेगी। ऑफिशियल वेबसाइट पर ऑब्जेक्शन राइज करने के लिए कैंडिडेट को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करना होगा। बता दें कि जेईई एडवांस 2024 रिजल्ट की घोषणा 9 जून 2024 की जायेगी।

JEE Advanced 2024 Answer Key Direct Link to Raise Objections

जेईई एडवांस 2024 आंसर की आपत्तियां कैसे उठाएं

  • जेईई एडवांस 2024 आंसर की पर आपत्तियां उठाने के इच्छुक कैंडिडेट नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।
  • सबसे पहले जेईई एडवांस्ड की ऑफिशियल वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाएं।
  • अब होम पेज पर उपलब्ध जेईई एडवांस 2024 आंसर की ऑब्जेक्शन विंडो लिंक पर क्लिक करें।
  • एक नया पेज खुलेगा जहां कैंडिडेटों को लॉगिन विवरण दर्ज करना होगा।
  • आंसर की स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी।
  • आंसर की चेक करें और उस क्वेश्चन को सेलेक्ट करें जिसके लिए आप आपत्ति दर्ज करना चाहते हैं।
  • आंसर और आपके द्वारा दिए गए आंसर के सपोर्टिंग डॉक्यूमेंट अटैच करें।
  • प्रोसेसिंग शुल्क का भुगतान करें।
  • सबमिट पर क्लिक करें और पेज डाउनलोड करें।
  • आगे की आवश्यकता के लिए कंफर्मेशन पेज का प्रिंट निकाल कर अपने पास सुरक्षित रखें।

जेईई एडवांस 2024 रिजल्ट कब?

जेईई एडवांस 2024 के परिणाम 9 जून 2024 को घोषित किए जाएंगे।रिजल्ट की घोषणा होने के बाद सफल कैंडिडेटों की कैटेगरी वाइज ऑल इंडिया रैंक (एआईआर) जेईई (एडवांस्ड) 2024 ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से ही उपलब्ध होगी। साथ ही कैंडिडेटों को उनके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर टेक्स्ट मैसेज भी भेजे जाएंगे। अधिक संबंधित डिटेल के लिए कैंडिडेट जेईई एडवांस्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें

CMAT 2024 फाइनल आंसर की जारी, जानिए कैसे डाउनलोड करें, Direct Link, रिजल्ट कब?

टाटा स्टील में 2500 स्टाफ की छंटनी, जानिए कहां, किसकी जायेगी नौकरी?

PREV

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...

Recommended Stories

JEE Mains छात्रों के लिए खुशखबरी, गूगल ने Gemini App पर लॉन्च किया फ्री प्रैक्टिस टेस्ट
Supreme Court UGC Rules: यूजीसी के नए इक्विटी नियमों पर SC की रोक, जानिए अब कौन से नियम लागू होंगे