JEE Main 2025: एक ही बार मिलेगा एप्लीकेशन करेक्शन का मौका, चूक गए तो पछताएंगे!

Published : Nov 25, 2024, 05:51 PM IST
JEE Main 2025 session 1 registration starts

सार

JEE Main 2025 के जनवरी सेशन के लिए आवेदन सुधार की सुविधा 27 नवंबर तक। NTA ने दी चेतावनी, यह आखिरी मौका है, बाद में कोई सुधार नहीं होगा। परीक्षा 22 से 31 जनवरी तक।

JEE Main 2025: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने JEE Main 2025 के जनवरी सेशन के लिए एप्लीकेशन सुधार की सुविधा देने का ऐलान किया है। उम्मीदवार 26 नवंबर से अपने आवेदन में जरूरी बदलाव कर सकते हैं। यह सुविधा 27 नवंबर 2024 तक ही उपलब्ध होगी, इसलिए सुधार करते समय बेहद सावधानी बरतें। NTA ने नोटिफिकेशन में स्पष्ट किया है, "यह सुविधा केवल एक बार दी जा रही है। किसी भी गलती से बचने के लिए फॉर्म को ध्यान से भरें, क्योंकि इसके बाद सुधार का कोई और मौका नहीं मिलेगा।"

JEE Main 2025: इंपोर्टेंट डेट्स

एग्जाम सिटी की घोषणा: जनवरी 2025 के पहले हफ्ते में

एडमिट कार्ड: परीक्षा से 3 दिन पहले

एग्जाम डेट्स: 22 जनवरी से 31 जनवरी 2025

रिजल्ट: 12 फरवरी 2025

सेशन 2 परीक्षा: 1 अप्रैल से 8 अप्रैल 2025

JEE Main परीक्षा क्या है, क्यों आयोजित होती है?

JEE Main एक राष्ट्रीय स्तर की इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा है। जिसके मार्क्स के आधार पर कैंडिडेट को देश के विभिन्न इंजीनयरिंग संस्थानों में बीटेक में एडमिशन मिलता है। यह परीक्षा हर साल NTA द्वारा आयोजित की जाती है। पिछले दो सालों से इसे साल में दो बार आयोजित किया जा रहा है – जनवरी और अप्रैल में।

JEE Main 2025: योग्यता और भाषा विकल्प

इस परीक्षा में वे छात्र भाग ले सकते हैं, जिन्होंने 12वीं में फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ्स (PCM) विषय लिए हों या जो 12वीं में पढ़ रहे हों। परीक्षा 13 भाषाओं में आयोजित होगी: हिंदी, अंग्रेजी, असमिया, बांग्ला, गुजराती, कन्नड़, मलयालम, मराठी, उड़िया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु और उर्दू।

JEE Main 2025: क्या दोनों सेशंस में भाग लेना जरूरी है?

नहीं! छात्र जनवरी सेशन में प्रदर्शन के आधार पर तय कर सकते हैं कि अप्रैल सेशन में शामिल होना है या नहीं।

JEE Main 2025: छात्रों के लिए खास टिप्स

  • सुधार प्रक्रिया को जल्द पूरा करें और आवेदन की हर डिटेल चेक करें।
  • परीक्षा केंद्र की जानकारी और एडमिट कार्ड समय पर डाउनलोड करना न भूलें।
  • तैयारी के लिए परीक्षा पैटर्न और भाषा विकल्पों का सही चुनाव करें।
  • फॉर्म करेक्शन करने की सुविधा केवल एक बार उपलब्ध है, इसलिए इसे हाथ से जाने न दें।

ये भी पढ़ें

प्रियंका गांधी के बेटे रेहान वाड्रा क्या करते हैं? कहां से की है पढ़ाई

यूपीएससी में टीना डाबी से भी आगे निकला ये शख्स! जानें कौन है ये टॉपर?

PREV
AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...

Recommended Stories

RBSE Board Exam 2026: क्लास 9, 10, 11 और 12 की डेट्स जारी, जानिए कब से शुरू हैं परीक्षाएं
CAT 2025: प्रोविजनल आंसर की और रेस्पॉन्स शीट जारी, जानें ऑब्जेक्शन कैसे करें?