
JEE main 2025 Paper 2 session one results: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने JEE Main 2025 के जनवरी सत्र के पेपर 2 (BArch & BPlanning) का रिजल्ट घोषित कर दिया है। BArch और BPlanning के कोर्स में दाखिला लेने वाले अभ्यर्थी अब अपना रिजल्ट देख सकते हैं और संबंधित कोर्स के लिए आवेदन कर सकते। इस परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थी अपना स्कोरकार्ड आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर चेक कर सकते हैं।
नोट: भविष्य के लिए स्कोरकार्ड का प्रिंटआउट अवश्य ले लें।
कब हुई थी परीक्षा: 30 जनवरी 2025
कितने परीक्षा केंद्र: 391 केंद्र, 289 शहरों में (12 विदेशी शहरों सहित)
BArch (Paper 2A): 63,481 उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन किया, जिसमें से 44,144 उपस्थित हुए।
BPlanning (Paper 2B): 28,335 उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन किया, जिसमें से 18,596 उपस्थित हुए।
भाषाएं: परीक्षा 13 भाषाओं में आयोजित की गई – हिंदी, अंग्रेजी, गुजराती, असमिया, बंगाली, कन्नड़, मलयालम, मराठी, उड़िया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु और उर्दू।
गणित (Mathematics – Part I) और एप्टीट्यूड टेस्ट (Aptitude Test – Part II) CBT मोड में हुआ।
ड्राइंग टेस्ट (Drawing Test – Part III) पेन-पेपर मोड में आयोजित किया गया।
गणित (Mathematics – Part I), एप्टीट्यूड टेस्ट (Aptitude Test – Part II) और प्लानिंग (Planning – Part III) CBT मोड में हुए।
NTA ने JEE Main 2025 की परीक्षा 12 अंतरराष्ट्रीय शहरों में भी आयोजित की, जिनमें मनामा, दोहा, दुबई, मस्कट, रियाद, शारजाह, सिंगापुर, काठमांडू, अबू धाबी, कुवैत, लागोस और म्यूनिख शामिल हैं।
JEE Main 2025 Paper 2 का रिजल्ट जारी होने के बाद, योग्य उम्मीदवार अब विभिन्न आर्किटेक्चर और प्लानिंग कोर्स में प्रवेश के लिए आवेदन कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें:
साल में दो बार CBSE बोर्ड एग्जाम: छात्रों के लिए बड़ा बदलाव, जानिए कैसे होगा फायदा
Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi