School Holidays March 2025: मार्च में छुट्टियों की बहार, इन बड़े त्योहारों पर बंद रहेंगे स्कूल, देखें लिस्ट

Published : Feb 22, 2025, 11:33 AM IST
School Holidays March 2025

सार

School Holidays March 2025: मार्च में स्कूल की कितनी छुट्टियां होंगी? जानना चाहते हैं तो बता दें कि मार्च 2025 में कई बड़े त्योहार पड़ रहे हैं। होली से लेकर ईद तक यहां देखें स्कूल छुट्टियों की पूरी लिस्ट।

School Holidays March 2025: मार्च 2025 महीने में कई बड़े त्योहार हैं। इस महीने में देशभर के अलग-अलग राज्यों में स्कूलों की छुट्टियां रहेंगी, क्योंकि होली, गुड़ी पड़वा, उगादी, जमात-उल-विदा और ईद-उल-फित्र जैसे प्रमुख त्योहार मनाए जाएंगे। जानिए मार्च 2025 में होने वाली स्कूल की छुट्टियों की पूरी लिस्ट और इन त्योहारों का महत्व।

मार्च 2025 में स्कूल की छुट्टियों की लिस्ट

13 मार्च-  होलिका दहन

होली से एक दिन पहले होलिका दहन मनाया जाता है, जिसे छोटी होली भी कहते हैं। इस दिन बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक होलिका दहन किया जाता है, जहां लोग अग्नि प्रज्ज्वलित कर पूजा करते हैं और पारंपरिक रीति-रिवाजों का पालन करते हैं।

14 मार्च- होली

रंगों का त्योहार होली पूरे भारत में धूमधाम से मनाया जाता है। इस दिन लोग गुलाल लगाते हैं, पारंपरिक मिठाइयों का आनंद लेते हैं और परिवार व दोस्तों के साथ खुशियां बांटते हैं।

ये भी पढ़ें- क्या है SOUL? भारत में भविष्य के नेताओं को तैयार करने का नया मंच

28 मार्च- जमात उल-विदा

जमात उल-विदा रमजान के आखिरी शुक्रवार को मनाया जाता है। इस दिन विशेष नमाज अदा की जाती है और कुरान का पाठ किया जाता है। दान-पुण्य और जरूरतमंदों की मदद करने का भी विशेष महत्व होता है।

30 मार्च- गुड़ी पड़वा और उगादी

  • गुड़ी पड़वा महाराष्ट्र और कोंकण क्षेत्र में हिंदू नववर्ष के रूप में मनाया जाता है। इसे वसंत के आगमन का प्रतीक माना जाता है।
  • उगादी आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और तेलंगाना में नए साल की शुरुआत के रूप में मनाया जाता है। इस दिन विशेष व्यंजन बनाए जाते हैं और घरों को फूलों और रंगोलियों से सजाया जाता है।

ये भी पढ़ें- CM रेखा गुप्ता के पति, Executive के तौर पर करते हैं काम, जानिए कहां

31 मार्च- ईद-उल-फित्र

ईद-उल-फित्र रमजान के पूरे होने के बाद मनाया जाने वाला एक प्रमुख इस्लामिक त्योहार है। इस दिन मुसलमान विशेष नमाज अदा करते हैं, मीठे पकवान खाते हैं और एक-दूसरे को ईद मुबारक कहकर शुभकामनाएं देते हैं।

स्टेटवाइज छुट्टियों की पुष्टि अपने स्टेट के एकेडमिक कैलेंडर से करें

हालांकि ये त्योहार पूरे देश में मनाए जाते हैं, लेकिन स्कूलों की छुट्टियों की लिस्ट राज्य सरकारों के अलग-अलग शैक्षणिक कैलेंडर पर निर्भर करती है। छात्रों और अभिभावकों को सलाह दी जाती है कि वे अपने राज्य के ऑफिशियल एकेडमिक नोटिफिकेशन को जरूर देखें।

ये भी पढ़ें- क्या आपका दिमाग सुपरफास्ट है? इन 10 ट्रिकी सवालों को सॉल्व करके दिखाएं

PREV

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...

Recommended Stories

UGC Fake University List: एडमिशन से पहले सावधान! 32 यूनिवर्सिटी फर्जी घोषित, यहां देखें लिस्ट
Best CBSE Schools in Ranchi: रांची के टॉप 5 सीबीएसई स्कूल, रिजल्ट और फैसिलिटी में नंबर वन