
Indian Army NCC Special Entry 2025: अगर आप देश की सेवा करने का जज़्बा रखते हैं और भारतीय सेना में एक सम्मानित अधिकारी (Short Service Commission Officer) बनने का सपना देख रहे हैं, तो आपके लिए यह एक सुनहरा अवसर है। भारतीय सेना ने NCC स्पेशल एंट्री स्कीम 2025 के तहत अविवाहित पुरुष और महिला उम्मीदवारों (साथ ही युद्ध में शहीद सैनिकों के बच्चों) के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती के माध्यम से आपको बिना किसी लिखित परीक्षा के सीधे इंटरव्यू और ट्रेनिंग के बाद भारतीय सेना में अधिकारी बनने का मौका मिलेगा। यह उन युवाओं के लिए बेहतरीन अवसर है, जो NCC कैडेट रह चुके हैं और भारतीय सेना में अपनी सेवा देना चाहते हैं। इस भर्ती से जुड़ी आयु सीमा, शैक्षणिक योग्यता, पदों की संख्या, ट्रेनिंग और आवेदन प्रक्रिया की पूरी जानकारी नीचे दी गई है।
ये भी पढ़ें- क्या आपका दिमाग सुपरफास्ट है? इन 10 ट्रिकी सवालों को सॉल्व करके दिखाएं
उम्मीदवार ने NCC सीनियर डिवीजन/विंग में कम से कम 2-3 साल तक सर्विस की हो।
ये भी पढ़ें- 10 हजार से शुरु बिजनेस आज अरबों की कंपनी,कीमत राय गुप्ता Havells Story
चयनित उम्मीदवारों को 49 सप्ताह का प्रशिक्षण ऑफिसर्स ट्रेनिंग एकेडमी (OTA), चेन्नई में दिया जाएगा। ट्रेनिंग के दौरान उम्मीदवारों को शादी करने की अनुमति नहीं होगी, न ही वे अपने माता-पिता या अभिभावकों के साथ रह सकेंगे।
OTA में ट्रेनिंग सरकार के खर्चे पर होती है। लेकिन अगर कोई उम्मीदवार मेडिकल कारणों को छोड़कर खुद हटता है, तो उसे ₹16,260 प्रति सप्ताह (2023 के अनुसार) के हिसाब से खर्च वापस करना होगा।
ये भी पढ़ें- सिर्फ 12वीं के बाद भी आप बन सकते हैं पायलट, जरूरी योग्यता और प्रक्रिया
Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi