JEE Mains 2024: जेईई मेन पेपर I एग्जाम सिटी इंफॉर्मेशन स्लिप जारी, Direct Link से डाउनलोड करें

Published : Jan 18, 2024, 10:11 AM ISTUpdated : Jan 18, 2024, 10:19 AM IST
JEE Mains 2024 Paper I exam city intimation slip released

सार

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने जेईई मेन्स 2024 पेपर I एग्जाम सिटी इंफॉर्मेशन स्लिप जारी कर दी है। डाउनलोड करने का तरीका और डायरेक्ट डाउनलोड लिंक नीचे चेक करें।

JEE Mains 2024 Paper I exam city intimation slip released: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी, एनटीए ने जेईई मेन्स 2024 पेपर I एग्जाम सिटी इंफॉर्मेशन स्लिप जारी कर दी है। बी.ई./बी.टेक के लिए एग्जाम सिटी के आवंटन की सूचना उम्मीदवारों के लिए जेईई की ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.ac.in पर उपलब्ध है। जेईई मेन्स एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड करने के लिए आवश्यक लॉगिन क्रेडेंशियल एप्लीकेशन नंबर और जन्म तिथि हैं।

JEE Mains 2024 Direct link to download exam city slip for Paper 1

JEE Main 2024 Official Notice

पेपर I परीक्षा 27, 29, 30, 31 जनवरी और 1 फरवरी 2024 को

बी.टेक/ बी.ई. या पेपर I परीक्षा 27, 29, 30, 31 जनवरी और 1 फरवरी, 2024 को आयोजित की जाएगी। पेपर I परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी- पहली शिफ्ट सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक। उम्मीदवारों की सुविधा के लिए एग्जाम सिटी की एडवांस नोटिस अलॉट की जायेगी जहां एग्जाम सेंटर होगा।

जेईई मेन्स सत्र 1: एडवांस सिटी इंटिमेशन स्लिप कैसे डाउनलोड करें?

  • एनटीए जेईई की ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.ac.in पर जाएं।
  • होम पेज पर उपलब्ध जेईई मेन्स परीक्षा 2024 एडवांस सिटी इंटिमेशन स्लिप लिंक पर क्लिक करें।
  • एक नया पेज खुलेगा जहां उम्मीदवारों को लॉगिन डिटेल दर्ज करना होगा।
  • सबमिट पर क्लिक करें। अब एग्जाम सिटी इंफॉर्मेशन स्लिप प्रदर्शित होगी।
  • स्लिप को अच्छी तरह से चेक करें और पेज डाउनलोड करें।
  • आगे की आवश्यकता के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

जेईई मेन एडमिट कार्ड जल्द

जेईई मेन एडमिट कार्ड जल्द ही एनटीए जेईई की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.ac.in पर जारी किया जाएगा।

सेशन 1 के लिए जेईई मुख्य परीक्षा हेल्पलाइन नंबर

यदि किसी उम्मीदवार को जेईई (मुख्य) – 2024 सेशन 1 के लिए एग्जाम सिटी इंफॉर्मेशन स्लिप को डाउनलोड करने/चेक करने में कठिनाई होती है, तो वह 011-40759000 पर संपर्क कर सकता है या jeemain@nta.ac.in पर ई-मेल कर सकता है।

ये भी पढ़ें

एमएस धोनी की सास, 800 cr के बिजनेस एम्पायर की CEO को जानिए

IAF अग्निवीरवायु भर्ती 2024 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, इंटर पास कैंडिडेट्स कर सकते हैं आवेदन, Direct Link

PREV

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...

Recommended Stories

School Timings Changed: अब सुबह-सुबह नहीं जाना पड़ेगा स्कूल, इस शहर में बदली क्लास टाइमिंग
BMC Result 2026: कौन चलाता है मुंबई? मेयर या कोई और