
JEE Mains 2026 Registration Date: इंजीनियरिंग कोर्स में एडमिशन लेने का सपना देख रहे, देश भर के लाखों छात्रों के लिए JEE Mains 2026 रजिस्ट्रेशन जल्द ही शुरू होने वाला है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने जेईई मेन्स 2026 के लिए सेशन 1 और सेशन 2 का शेड्यूल जारी कर दिया है। सेशन 1 का रजिस्ट्रेशन अक्टूबर 2025 से शुरू होगा और परीक्षा जनवरी 2026 में आयोजित की जाएगी। वहीं, सेशन 2 के लिए आवेदन जनवरी 2026 के अंतिम सप्ताह से शुरू होंगे और परीक्षा अप्रैल 2026 में होगी।
सेशन 1: आवेदन अक्टूबर 2025 से शुरू, परीक्षा 21 जनवरी से 30 जनवरी 2026 तक।
सेशन 2: आवेदन जनवरी 2026 के अंतिम सप्ताह से शुरू, परीक्षा 1 अप्रैल से 10 अप्रैल 2026 तक।
परीक्षा दोनों सत्रों में दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी
पहली शिफ्ट: सुबह 9 बजे से 12 बजे तक
दूसरी शिफ्ट: दोपहर 3 बजे से 6 बजे तक
पेपर 1: BE और BTech में एडमिशन के लिए। इसमें NITs, IIITs, CFTIs और अन्य स्टेट गवर्नमेंट मान्यता प्राप्त इंस्टीट्यूशन्स में एडमिशन के लिए एंट्रेंस लिया जाता है। यह जेईई एडवांस्ड के लिए भी एलिजिबिलिटी टेस्ट है।
पेपर 2: BArch और BPlanning कोर्सेज में एडमिशन के लिए।
ये भी पढ़ें- Google का बड़ा ऑफर: फ्री में सीखें AI के टॉप 5 कोर्स
आवेदन प्रक्रिया शुरू होने के बाद कैंडिडेट नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो कर अप्लाई कर सकते हैं-
संभावना है कि NTA इसी महीने यानी अक्टूबर 2025 में जेईई मेन्स सेशन 1 के रजिस्ट्रेशन की आधिकारिक तारीख घोषित करेगा और रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया भी इसी महीने शुरू हो जाएगी। कैंडिडेट लेटेस्ट अपडेट के लिए समय-समय पर ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर विजिट करते रहें।
ये भी पढ़ें- 4 Cr कमाने वाला IIT ग्रेजुएट, 11 बीयर पीकर फ्लाइट में की ऐसी शर्मनाक हरकत, सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi