झारखंड हाई कोर्ट में 399 अंग्रेजी स्टेनोग्राफर भर्ती के लिए आवेदन 1 मार्च से, उम्र सीमा 40 साल, योग्यता समेत डिटेल जान लें

Published : Feb 23, 2024, 10:05 AM IST
Jharkhand HC English Stenographer Recruitment 2024

सार

झारखंड हाई कोर्ट ने 399 अंग्रेजी स्टेनोग्राफर रिक्तियों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदन प्रक्रिया 1 मार्च से ऑनलाइन शुरू हो रही है और 31 मार्च को समाप्त हो जायेगी।

Jharkhand HC recruitment 2024: झारखंड हाई कोर्ट ने अंग्रेजी स्टेनोग्राफर पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदन प्रक्रिया 1 मार्च से शुरू हो रही है और एप्लीकेशन फॉर्म सबमिट करने की लास्ट डेट 31 मार्च है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट jharhandhighcourt.nic.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

झारखंड हाई कोर्ट भर्ती 2024 वैकेंसी डिटेल

इस भर्ती अभियान के माध्यम से झारखंड हाई कोर्ट में 399 रिक्त पदों पर योग्य व चयनित उम्मीदवारों की भर्ती की जायेगी।

झारखंड हाई कोर्ट भर्ती 2024 आयु सीमा

उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष होनी चाहिए, वहीं अनारक्षित और ईडब्ल्यूएस श्रेणी के मामले में उम्मीदवारों की उम्र 35 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए, बी.सी.-I और बी.सी.- II के मामले में 37 वर्ष है। महिला के मामले में 38 वर्ष (अनारक्षित, ईडब्ल्यूएस, बी.सी.-I और बी.सी.-II) और एसटी, एससी कैटेगरी के मामले में महिला और पुरुष उम्मीदवार दोनों की उम्र सीमा 40 वर्ष है।

झारखंड एचसी भर्ती 2024 शैक्षिक योग्यता

उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक होना चाहिए, अंग्रेजी में 80 शब्द प्रति मिनट (डब्ल्यूपीएम) की स्टेनोग्राफी स्पीड और कंप्यूटर पर अंग्रेजी में 40 शब्द प्रति मिनट (डब्ल्यूपीएम) की टाइपिंग स्पीड होनी चाहिए। 05% से अधिक गलतियां नहीं होनी चाहिए।

झारखंड एचसी भर्ती 2024 आवेदन शुल्क

अनारक्षित, ईडब्ल्यूएस, बीसी-I और बीसी-II कैटेगरी के उम्मीदवारों को ₹500 का शुल्क देना होगा, जबकि एससी और एसटी श्रेणियों के उम्मीदवारों को ₹125 का भुगतान करना होगा। अधिक जानकारी के लिए, उम्मीदवार नीचे डिटेल नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।

Jharkhand HC English Stenographer Recruitment 2024  Notification Here

ये भी पढ़ें

शुभकरण सिंह कौन थे? युवा किसान जिसकी दिल्ली चलो आंदोलन में गई जान

कितनी है IAS टीना डाबी की सैलरी, जानिए क्या मिलती हैं सुविधाएं

एलन मस्क को मिलेगा नोबेल शांति पुरस्कार? योग्यता पर उठ रहे सवाल

PREV

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...

Recommended Stories

Education Budget 2026: लड़कियों के हॉस्टल, नई यूनिवर्सिटी टाउनशिप्स- छात्रों के लिए क्या-क्या नया?
Parth Pawar Education: कितने पढ़े-लिखे हैं पार्थ पवार? HR कॉलेज से UK तक की पढ़ाई और राजनीति का सफर