
JOSAA 2025 Counselling: अगर आप IIT, NIT, IIIT या किसी टॉप टेक्निकल कॉलेज में एडमिशन लेने की तैयारी कर रहे हैं, तो आपके लिए जरूरी अपडेट है। ज्वाइंट सीट एलोकेशन अथॉरिटी (Josaa) ने दूसरी मॉक सीट अलॉटमेंट लिस्ट जारी कर दी है। जिन छात्रों ने 10 जून 2025 तक अपने कॉलेज और कोर्स की पसंद (चॉइस फिलिंग) भर दी थी, वे अब ऑफिशियल वेबसाइट josaa.nic.in पर जाकर अपने संभावित सीट अलॉटमेंट का स्टेटस चेक कर सकते हैं।
JOSAA द्वारा जारी की गई मॉक अलॉटमेंट लिस्ट छात्रों को यह अंदाजा लगाने में मदद करती है कि उनकी चुनी गई प्राथमिकताओं के आधार पर उन्हें कौन सा कॉलेज और ब्रांच मिल सकती है। इससे छात्रों को समय रहते अपनी चॉइस फिलिंग में बदलाव या सुधार करने का मौका मिलता है, जिससे वे बेहतर निर्णय ले पाते हैं।
| इवेंट | तारीख |
| पहली मॉक अलॉटमेंट लिस्ट | 9 जून 2025 |
| दूसरी मॉक अलॉटमेंट लिस्ट | 11 जून 2025 |
| चॉइस लॉक करने की लास्ट डेट | 12 जून 2025 |
| पहला सीट अलॉटमेंट रिजल्ट | 14 जून 2025, सुबह 10 बजे |
| पहले राउंड में रिपोर्टिंग की लास्ट डेट | 18 जून 2025 |
| दूसरा राउंड अलॉटमेंट | 21 जून 2025 |
| तीसरा राउंड | 28 जून 2025 |
| चौथा राउंड | 4 जुलाई 2025 |
| पांचवां राउंड | 10 जुलाई 2025 |
| अंतिम राउंड (IIT/NIT) | 16 जुलाई 2025 |
JOSAA Counselling 2025 Mock Seat Allotment 2 Direct Link
14 जून को जब पहला सीट अलॉटमेंट रिजल्ट आएगा, तब जिन छात्रों को सीट अलॉट हुई है, उन्हें इन स्टेप्स को पूरा करना होगा-
अगर आपने अभी तक JoSAA में रजिस्ट्रेशन नहीं किया है, तो 12 जून 2025 तक कर सकते हैं। सीट वैलिडेशन और वेरिफिकेशन की प्रक्रिया 13 जून को होगी। यह प्रक्रिया IIT, NIT, IIIT और GFTI जैसे संस्थानों में एडमिशन के लिए होती है। जो छात्र JEE Mains और Advanced क्लियर कर चुके हैं, उनके लिए JoSAA काउंसलिंग बेहद जरूरी स्टेप है। दूसरी मॉक लिस्ट आपको यह सोचने का मौका देती है कि क्या आपकी चॉइस फिलिंग सही है या उसमें बदलाव की जरूरत है। ऐसे में इसे नजरअंदाज न करें और समय रहते अपनी प्राथमिकताओं की समीक्षा करें।