बिहार चुनाव रिजल्ट 2025 के बाद चर्चा में क्यों रोहिणी आचार्य, जानिए कितनी पढ़ी-लिखी

Published : Nov 17, 2025, 10:53 AM IST
lalu yadav daughter rohini acharya

सार

Rohini Acharya Education: लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य इन दिनों खूब चर्चा में हैं। रोहिणी ने पिता को किडनी दान कर देशभर में पहचान बनाई थी। अब उन्होंने राजनीति छोड़ने और परिवार से दूरी बनाने की बात कह दी है। जानिए रोहिणी आचार्य के बारे में।

Lalu Yadav daughter Rohini Acharya Education: बिहार चुनाव रिजल्ट 2025 के बाद एक नाम फिर से लगातार चर्चा में बना हुआ है, लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य का। बिहार की राजनीति में उठे बवंडर के बीच रोहिणी अचानक सुर्खियों में आ गई हैं। डॉक्टर होने के बावजूद वे कभी न चाहकर भी राजनीति की लहर में खिंचती रही हैं। साल 2022 में जब उन्होंने अपने पिता को किडनी दान की थी, तब पूरे देश ने उनकी हिम्मत और समर्पण को सलाम किया था। लेकिन इस बार मामला अलग है। रोहिणी ने खुद सोशल मीडिया पर घोषणा की है कि वे राजनीति छोड़ रही हैं और अपने परिवार से भी दूरी बनाने जा रही हैं। इस बयान ने राजनीतिक गलियारों में हलचल पैदा कर दी है और तब से सभी रोहिणी आचार्य के बारे में सबकुछ जानना चाहते हैं।

कौन हैं रोहिणी आचार्य?

रोहिणी लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी की सात बेटियों में से एक हैं और अपने परिवार में सबसे चर्चित चेहरों में गिनी जाती हैं। डॉक्टर होने के बावजूद उनका नाम अक्सर राजनीतिक मुद्दों में आता रहा है। सोशल मीडिया पर भी वे काफी एक्टिव रहती हैं और राजनीति से जुड़े बड़े-बड़े मुद्दों पर खुलकर अपनी राय रखती हैं। सिंगापुर में रहने के बावजूद बिहार की राजनीति पर उनकी नजर हमेशा बनी रहती है।

रोहिणी आचार्य ने कहां से की है पढ़ाई, कितनी डिग्रियां?

रोहिणी की पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो वे शुरू से ही पढ़ाई में तेज रही हैं। पटना में उन्होंने अपनी 10वीं तक की शिक्षा पूरी की। इसके बाद वे मेडिकल की पढ़ाई के लिए रांची यूनिवर्सिटी गईं और MBBS पूरा किया। कई रिपोर्ट्स का कहना है कि 2004 में उन्होंने जमशेदपुर के महात्मा गांधी मेडिकल कॉलेज से अपनी मेडिकल डिग्री हासिल की। डॉक्टर बनने के बाद उन्होंने इलाज तो किया, लेकिन धीरे-धीरे उनका झुकाव समाजसेवा की ओर ज्यादा बढ़ गया। यही वजह है कि चुनावी हलफनामे में भी वे अपने पेशे के रूप में सामाजिक सेवा ही लिखती हैं।

ये भी पढ़ें- मैथिली ठाकुर यंगेस्ट MLA, इस मामले में तोड़ा नीतीश-लालू का रिकॉर्ड 

क्या करते हैं रोहिणी आचार्य के पति समरेश सिंह

उनकी निजी जिंदगी भी काफी चर्चा में रहती है। रोहिणी की शादी समरेश सिंह से हुई है, जो दिल्ली विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट हैं और पेशे से सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं। वे लंबे समय तक अमेरिका में काम करते रहे और अब पूरा परिवार, रोहिणी, उनके पति और बच्चे, सिंगापुर में रहता है। 2024 के हलफनामे के अनुसार रोहिणी आचार्य की संपत्ति 5.82 करोड़ रुपये है जबकि उनके पति समरेश की नेट वर्थ भी 19.86 करोड़ रुपये है। उनके पिता राय रणविजय सिंह, आयकर विभाग में अधिकारी थे और कॉलेज के दिनों में लालू प्रसाद यादव के करीबी दोस्त भी रहे हैं। इसलिए यह रिश्ता कहीं न कहीं राजनीतिक और सामाजिक दोनों तरह से मजबूत माना जाता है।

ये भी पढ़ें- बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में चुने गए विधायकों को कितनी सैलरी मिलेगी, जानिए क्या सरकारी सुविधाएं

रोहिणी इतनी चर्चा में क्यों?

इस बीच जानिए आखिर रोहिणी इतनी चर्चा में क्यों हैं? बिहार की राजनीति फिलहाल काफी उथल-पुथल से गुजर रही है। इसी माहौल में रोहिणी ने एक ट्वीट किया, जिसमें उन्होंने राजनीति छोड़ने और परिवार से दूरी बनाने की बात कही। उन्होंने यह भी इशारा किया कि परिवार के अंदर गंभीर विवाद चल रहा है और उन्होंने तेजस्वी यादव के सलाहकार संजय यादव और रमीज नेमत पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि परिवार में चल रही इस कलह की वजह से वे भावनात्मक रूप से टूट गई हैं, इसलिए उन्होंने यह फैसला लिया। रोहिणी का यह कदम लोगों के लिए हैरानी का विषय बन गया है, क्योंकि वे हमेशा अपने पिता और परिवार के साथ मजबूती से खड़ी नजर आती थीं। उनके बयान ने न सिर्फ सोशल मीडिया में बहस छेड़ दी है, बल्कि बिहार की राजनीतिक हलचल को और तेज कर दिया है।

PREV

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...
Read more Articles on

Recommended Stories

ट्रेन का हॉर्न vs शेर की दहाड़: कौन ज्यादा दूर तक सुनाई देती है, जवाब जान दंग रह जाएंगे
CBSE Counseling 2026: बोर्ड छात्रों के लिए IVRS और टेली-काउंसलिंग सर्विस शुरू, जानें कैसे लें मदद