Maharashtra Board Exam 2026 डेटशीट जारी, यहां देखें SSC और HSC एग्जाम टाइमटेबल

Published : Nov 01, 2025, 01:10 PM IST
Maharashtra Board HSC SSC Exam 2026 Dates

सार

Maharashtra Board Exam 2026 की डेटशीट जारी कर दी गई है। 12वीं यानी HSC की परीक्षा 10 फरवरी से और 10वीं यानी SSC की परीक्षा 20 फरवरी से शुरू होगी। देखें पूरा टाइमटेबल और पीडीएफ डाउनलोड लिंक।

Maharashtra Board Exam 2026 Datesheet Out: महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (MSBSHSE) ने महाराष्ट्र बोर्ड एग्जाम 2026 की डेटशीट जारी कर दी है। यह टाइमटेबल 10वीं (SSC) और 12वीं (HSC) दोनों परीक्षाओं के लिए जारी किया गया है। जो छात्र इस साल बोर्ड परीक्षा देने जा रहे हैं, वे ऑफिशियल वेबसाइट mahahsscboard.in पर जाकर पूरा शेड्यूल चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। इस बार महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं और 12वीं परीक्षा फरवरी से मार्च के बीच दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। सुबह की शिफ्ट 11 बजे से 2 बजे तक और दोपहर की शिफ्ट 3 बजे से 6 बजे तक चलेगी।

Maharashtra Board 2026 HSC और SSC एग्जाम डेट्स

महाराष्ट्र बोर्ड 2026 कक्षा 12वीं (HSC) परीक्षा की तारीख

  • परीक्षा की शुरुआत: 10 फरवरी 2026
  • परीक्षा की लास्ट डेट: 11 मार्च 2026
  • शिफ्ट: पहली शिफ्ट (11 बजे से 2 बजे तक) और दूसरी शिफ्ट (3 बजे से 6 बजे तक)

महाराष्ट्र बोर्ड 2026 कक्षा 10वीं (SSC) परीक्षा की तारीख

  • परीक्षा की शुरुआत: 20 फरवरी 2026
  • परीक्षा की लास्ट डेट: 18 मार्च 2026
  • शिफ्ट: पहली शिफ्ट (11 बजे से 2 बजे तक) और दूसरी शिफ्ट (3 बजे से 6 बजे तक)

ये भी पढ़ें- JEE Main 2026 Registration: जानिए कौन दे सकता है एग्जाम, क्या है क्वालिफिकेशन और रिजर्वेशन के नियम 

महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं और 12वीं एग्जाम 2026 डेटशीट कैसे डाउनलोड करें?

छात्र और अभिभावक नीचे दिए गए आसान स्टेप्स फॉलो करके Maharashtra Board Exam 2026 कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं की डेटशीट डाउनलोड कर सकते हैं-

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट mahahsscboard.in पर जाएं।
  • होमपेज पर दिख रहे लिंक ‘Maharashtra Board Exam 2026 Datesheet for SSC, HSC’ पर क्लिक करें।
  • एक नया PDF फाइल खुलेगा जिसमें पूरा एग्जाम शेड्यूल दिया होगा।
  • फाइल डाउनलोड करें और भविष्य के लिए उसका प्रिंटआउट निकाल लें।
  • महाराष्ट्र बोर्ड एग्जाम 2026 से जुड़े सभी लेटेस्ट अपडेट और नोटिस के लिए छात्र महाराष्ट्र बोर्ड की वेबसाइट mahahsscboard.in पर नजर बनाए रखें।

Maharashtra Board Exam 2026 SSC Datesheet Direct Link to Download

Maharashtra Board Exam 2026 HSC Datesheet Direct Link to Download

ये भी पढ़ें- JEE Main 2026 Session 2 अप्रैल में, रजिस्ट्रेशन जनवरी से, जानिए दो बार क्यों होता है जेईई मेन एग्जाम 

PREV
AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...
Read more Articles on

Recommended Stories

JEE Advanced 2026: 17 मई को होगी परीक्षा, जानें टाइमिंग और कौन दे सकता है?
Sarkari Naukri 2025: दिसंबर में आवेदन के लिए खुले टॉप 5 सरकारी भर्ती, 10वीं-ग्रेजुएट तक के लिए मौका