महाराष्ट्र डिप्टी सीएम देवेन्द्र फड़णवीस मानद डॉक्टरेट उपाधि से सम्मानित, जानिए कितने पढ़े-लिखे हैं?

Published : Dec 26, 2023, 07:33 PM ISTUpdated : Dec 27, 2023, 09:43 AM IST
maharashtra deputy cm devendra fadnavis phd conferred honorary by japanese university

सार

जापान के कोयासन विश्वविद्यालय द्वारा महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़णवीस को मानद डॉक्टरेट की उपाधि से सम्मानित किया गया। सम्मान स्वीकार करते हुए फड़णवीस ने कहा कि उन्होंने यह सम्मान यहां के लोगों को समर्पित किया है।

Devendra Fadnavis honored with honorary doctorate degree: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़णवीस को जापान के कोयासन विश्वविद्यालय द्वारा मानद डॉक्टरेट की उपाधि से सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह मुंबई यूनिवर्सिटी के कन्वोकेशन हॉल में आयोजित किया गया था। सम्मान स्वीकार करते हुए फड़णवीस ने कहा कि उन्होंने यह सम्मान महाराष्ट्र के लोगों को समर्पित किया है। इससे पहले जापान में कोयासन विश्वविद्यालय की ओर से कहा गया था कि बुनियादी ढांचे के निर्माण और जलयुक्त शिवार योजना के माध्यम से जल संरक्षण, सामजिक समानता के अलावा राज्य के औद्योगिक विकास में फड़णवीस के प्रयासों के लिए उन्हें डॉक्टरेट की उपाधि प्रदान करना चाहता है। बता दें कि इस उपाधि के साथ ही फड़नवीस इस यूनिवर्सिटी से मानद डॉक्टरेट डिग्री प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बन गए हैं। अपने 120 साल के इतिहास में कोयासन विश्वविद्यालय ने पहली बार मानद डॉक्टरेट उपाधि प्रदान की है।

ये समारोह में शामिल रहे

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस के ग्रेजुएशन समारोह में कोयासन विश्वविद्यालय के प्रो. इनुई रुनिन, वाकायामा प्रान्त के अंतर्राष्ट्रीय मामलों के विभाग के निदेशक यामाशिता योशियो, मुंबई में जापान के वाणिज्य दूत डॉ. फुकाहोरी यासुकाता इस कार्यक्रम में उपस्थित थे।

डीन सोएदा सैन ने की थी फड़णवीस को पीएचडी से सम्मानित करने की घोषणा

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने अगस्त 2023 में जापान का दौरा किया था। इस दौरे के दौरान फडणवीस ने कोयासन यूनिवर्सिटी का भी दौरा किया था, तब डीन सोएदा सैन ने घोषणा की थी कि विश्वविद्यालय फड़णवीस को पीएचडी से सम्मानित करेगा। 2015 में जब फड़णवीस महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री थे, वह पहले आधिकारिक दौरे पर जापान में थे। फड़णवीस ने बौद्ध अध्ययनशाला में डॉ. बाबासाहेब अम्बेडकर की एक प्रतिमा का उद्घाटन किया था। मुख्यमंत्री रहते हुए फड़णवीस ने अपनी ओर से अंबेडकर की मूर्ति उपहार स्वरूप भेंट की थी। विश्वविद्यालय ने बाबासाहेब अम्बेडकर की प्रतिमा उपहार में देने के लिए राज्य सरकार को प्रशंसा पत्र जारी किया था।

देवेन्द्र फड़णवीस के पास हैं ये डिग्रियां

फड़णवीस ने अपना राजनीतिक करियर 1990 के दशक के मध्य में शुरू किया। उनके पास स्नातक की डिग्री है। नागपुर विश्वविद्यालय के सरकारी लॉ कॉलेज से कानून के साथ-साथ बिजनेस मैनेजमेंट में पोस्ट ग्रेजुएशन डिग्री और डीएसई-जर्मन फाउंडेशन फॉर इंटरनेशनल डेवलपमेंट, बर्लिन, जर्मनी से मैथड एंड टेक्निक्स ऑफ प्रोजेक्ट मैनेजमेंट में डिप्लोमा डिग्री है। 2022 में बीजेपी के वरिष्ठ नेता की मॉडल बनकर पोज देने वाली तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हो गईं थीं। बाद में यह बात सामने आई कि बीजेपी का यह मशहूर राजनेता अपनी छोटी उम्र में एक मॉडल था।

ये भी पढ़ें

DSSSB Recruitment 2023: 2354 जेए, एलडीसी और स्टेनोग्राफर पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी, रजिस्ट्रेशन इस तारीख से

पूर्व IAS ऑफिसर, फिल्मों में एक्टिंग भी की, फिर राजनीति में बनाया नाम

PREV

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...

Recommended Stories

Education Budget 2026: लड़कियों के हॉस्टल, नई यूनिवर्सिटी टाउनशिप्स- छात्रों के लिए क्या-क्या नया?
Parth Pawar Education: कितने पढ़े-लिखे हैं पार्थ पवार? HR कॉलेज से UK तक की पढ़ाई और राजनीति का सफर