
Maharashtra 12th HSC Result 2024: एमएसबीएसएचएसई की ओर से आज, 21 मई को महाराष्ट्र एचएससी यानी कक्षा 12वीं रिजल्ट की घोषणा कर दी गई। कुल पास प्रतिशत 93.37% रहा। रिजल्ट की घोषणा बोर्ड की ओर से आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में की गई। महाराष्ट्र एचएससी परिणाम mahresult.nic.in और अन्य वेबसाइटों पर चेक करने के लिए 1 बजे उपलब्ध होगा। महाराष्ट्र एचएससी रिजल्ट 2024 की पूरी अपडेट नीचे चेक करें।
Maharashtra 12th HSC Result 2024: 1329684 स्टूडेंट्स पास
रजिस्टर्ड स्टूडेंट्स की संख्या: 1433331
परीक्षा में उपस्थित स्टूडेंट्स की संख्या: 1423923
परीक्षा में पास स्टूडेंट्स की संख्या: 1329684
पांचों स्ट्रीम में से साइंस स्ट्रीम में छात्रों का उत्तीर्ण प्रतिशत सबसे अच्छा
साइंस: 97.82%
आर्ट्स: 85.88%
कॉमर्स: 92.18%
वोकेशनलl: 87.75%
आईटीआई: 87.69%
लड़कियों का रिजल्ट लड़कों से अच्छा
महाराष्ट्र एचएससी 12वीं रिजल्ट 2024 में लड़कियों का उत्तीर्ण प्रतिशत लड़कों की तुलना में 3.84 प्रतिशत अधिक है।
लड़कियों का उत्तीर्ण प्रतिशत: 95.44 फीसदी
लड़कों का उतीर्ण प्रतिशत: 91.60 फीसदी रहा।
कोंकण डिवीजन का रिजल्ट सबसे अच्छा मुंबई का सबसे खराब
97.91 प्रतिशत के उत्तीर्ण प्रतिशत के साथ कोंकण डिवीजन राज्य का सबसे बेस्ट परफॉर्मिंग डिवीजन बन गया है। वहीं मुंबई डिवीजन का पास प्रतिशत 91.95 प्रतिशत है, जो महाराष्ट्र बोर्ड के सभी डिवीजन में सबसे कम है।
महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2024: 8782 छात्रों को 90 प्रतिशत से अधिक मार्क्स
12वीं कक्षा की फाइनल परीक्षा में 8782 छात्रों ने 90 प्रतिशत से अधिक मार्क्स हासिल किए हैं। एचएससी परीक्षा 2024 के दौरान नकल के 313 मामले सामने आए और डमी छात्रों का कोई मामला दर्ज नहीं किया गया। इस साल महाराष्ट्र 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा 154 विषयों के लिए आयोजित की गई थी।
महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2024 चेक करने के लिए वेबसाइट
महाराष्ट्र एचएससी 12वीं रिजल्ट 2024 स्कोरकार्ड कैसे डाउनलोड करें?
ये भी पढ़ें
Maharashtra HSC Result 2024, महाराष्ट्र 12वीं रिजल्ट कैसे चेक करें?
Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi