MPBSE MP Board Result 2025: एमपी बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट आज सुबह 10 बजे, Direct Link से एक क्लिक में देखें स्कोर

Published : May 06, 2025, 08:03 AM IST
MP Board exam 2025 time table announced

सार

MPBSE MP Board 10th 12th Result 2025: एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के नतीजे आज सुबह 10 बजे घोषित होंगे। रिजल्ट की घोषणा मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव करेंगे। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र अपना स्कोर ऑफिशियल वेबसाइट की मदद से चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। 

MPBSE MP Board Result 2025: मध्य प्रदेश बोर्ड के लाखों छात्रों का इंतजार आज खत्म होने वाला है। एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के नतीजे आज 6 मई को सुबह 10 बजे घोषित किए जाएंगे। रिजल्ट की घोषणा मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव सीएम हाउस से करेंगे। इस साल एमपी बोर्ड एग्जाम में करीब 16 लाख स्टूडेंट्स शामिल हुए थे, जिसमें 10वीं के 9.53 लाख और 12वीं के 7.06 लाख स्टूडेंट्स शामिल हैं। छात्र लंबे समय से MP Board 10th 12th Result 2025 की तारीख और समय का इंतजार कर रहे थे और अब बोर्ड ने आधिकारिक रूप से इसकी घोषणा कर दी है।

कौन से वेबसाइट्स पर जारी होगा MPBSE MP Board 10th 12th Result 2025

रिजल्ट देखने के लिए छात्र नीचे दी गई आधिकारिक वेबसाइट्स पर जा सकते हैं-

कैसे चेक करें MP Board 10वीं और 12वीं रिजल्ट 2025

रिजल्ट जारी होने के बाद MP Board 10वीं और 12वीं के स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट देखने के लिए नीचे दी गई स्टेप बाय स्टेप गाइड को फॉलो कर सकते हैं-

  • सबसे पहले mpresults.nic.in वेबसाइट खोलें।
  • होमपेज पर ‘MP Board Result 2025- Class 10th / Class 12th’ का लिंक दिखेगा, उस पर क्लिक करें।
  • नया पेज खुलेगा, जहां रोल नंबर और एप्लीकेशन नंबर जैसे डिटेल भरने होंगे।
  • सबमिट बटन दबाएं।
  • आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर दिखेगी।
  • रिजल्ट को डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंट निकाल लें।

कब हुए थे MP Board Exam 2025?

MP Board Exam 2025 की बात करें तो एमपी बोर्ड 10वीं की परीक्षाएं 27 फरवरी से 21 मार्च 2025 तक हुईं। पहला पेपर हिंदी का था और आखिरी साइंस का। एग्जाम टाइमिंग सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक थी। एमपी बोर्ड 12वीं की परीक्षाएं 25 फरवरी से 25 मार्च 2025 तक आयोजित की गईं थीं। शुरुआत हिंदी पेपर से हुई और अंतिम परीक्षा गणित विषय की रही। समय सुबह 9 से 12 बजे तक था।

MP Board Result 2025 चेक करते समय इन बातों का ध्यान रखें छात्र

MP Board Result 2025 चेक करते समय छात्र को यह ध्यान रखना चाहिए कि वे ऑफिशियल वेबसाइट पर ही रिजल्ट की पुष्टि करें। इंटरनेट स्लो होने पर वेबसाइट रिफ्रेश करें या वैकल्पिक पोर्टल पर जाएं। मोबाइल पर SMS या ऐप के जरिए भी रिजल्ट चेक करने का विकल्प बोर्ड उपलब्ध करा सकता है। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे रिजल्ट जारी होने के बाद तुरंत चेक करें, क्योंकि वेबसाइट पर एक साथ ज्यादा ट्रैफिक होने से तकनीकी दिक्कत आ सकती है। छात्रों को रिजल्ट जारी होने के कुछ दिनों बाद मार्कशीट की हार्ट कॉपी उनके अपने स्कूल से मिल जाएगी।

MPBSE MP Board Result 2025: मार्क्स से संतुष्ट नहीं तो रीचेकिंग के लिए कर सकते हैं आवेदन

एमपी बोर्ड रिजल्ट जारी होने के बाद 10वीं, 12वीं के स्टूडेंट्स जो अपने मार्क्स से संतुष्ट नहीं होंगे, उनके पास रीचेकिंग, मार्क्स वेरिफिकेशन के लिए भी अप्लाई करने का मौका होगा। इसके लिए उन्हें बोर्ड की ओर से तय फीस चुकानी होगी। रिजल्ट जारी होने के बाद इस संबंध में अलग से जानकारी दी जाएगी।

MP Board 2025: अब साल में दो बार होंगे एग्जाम, फेल होने पर सीधे दूसरा मौका, सप्लीमेंट्री सिस्टम खत्म

मध्य प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (MPBSE) ने इस साल से परीक्षा प्रणाली में बड़ा बदलाव किया है। अब छात्रों को साल में दो बार बोर्ड परीक्षा देने का विकल्प मिलेगा। ये कदम नई शिक्षा नीति 2020 के तहत उठाया गया है, जिसका मकसद छात्रों पर परीक्षा का दबाव कम करना और उन्हें एक अतिरिक्त मौका देना है। इस बार जो छात्र मुख्य परीक्षा (Main Exam) में फेल होंगे, उन्हें जुलाई-अगस्त में आयोजित होने वाली दूसरी परीक्षा में शामिल होने का मौका दिया जाएगा। यानी अब पारंपरिक सप्लीमेंट्री सिस्टम को पूरी तरह खत्म कर दिया गया है। नई व्यवस्था के तहत छात्र चाहे जितने भी विषयों में फेल हों, वे सभी विषयों की परीक्षा जुलाई-अगस्त में फिर से दे सकेंगे। अब यह जरूरी नहीं कि सिर्फ दो या एक विषय में फेल होने पर ही दोबारा मौका मिले। जो छात्र पास हो जाएंगे, वे चाहें तो अपने नंबर और डिविजन सुधारने के लिए भी इस दूसरी परीक्षा में शामिल हो सकते हैं। इससे उन्हें अपने भविष्य के लिए और बेहतर रिजल्ट बनाने का अवसर मिलेगा।

PREV

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...
Read more Articles on

Recommended Stories

Education Budget 2026: लड़कियों के हॉस्टल, नई यूनिवर्सिटी टाउनशिप्स- छात्रों के लिए क्या-क्या नया?
Parth Pawar Education: कितने पढ़े-लिखे हैं पार्थ पवार? HR कॉलेज से UK तक की पढ़ाई और राजनीति का सफर