Viral Post: 'शनिवार को काम नहीं करूंगी' 25 साल की लड़की ने ठुकराया जॉब ऑफर, HR बोली- सुधार की शुरुआत

Published : May 05, 2025, 04:23 PM ISTUpdated : May 05, 2025, 04:25 PM IST
Viral Post gen z rejects saturday work

सार

Viral LinkedIn Post: एक Gen Z कैंडिडेट ने शनिवार काम करने से मना कर नौकरी ठुकरा दी। HR प्रोफेशनल ने LinkedIn पर यह घटना शेयर की, जिसके बाद work-life balance पर यूजर के बीच बहस छिड़ गई। देखिए HR का वारयल पोस्ट।

Viral Post: आज जब बड़ी संख्या में युवा कॉर्पोरेट दुनिया में कदम रख रहे हैं, तो उनके सोचने का तरीका भी चर्चा का विषय बन गया है। एक ऐसी ही LinkedIn viral post ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी, जिसमें एक HR प्रोफेशनल ने एक Gen Z candidate के साहसी फैसले को सलाम किया। वजह? उसने सिर्फ इसीलिए जॉब ऑफर ठुकरा दिया क्योंकि कंपनी को Saturday working policy चाहिए थी। ये कहानी सिर्फ job rejection की नहीं, बल्कि बदलती सोच, mental health awareness, और work-life balance की है।

क्या हुआ था इंटरव्यू में?

Talent Acquisition Specialist Riya Dadhich, जो Firstsource में काम करती हैं, ने यह घटना LinkedIn पर शेयर की। रिया दाधीच ने लिखा कि Gen Z को अक्सर “no patience, no loyalty” जैसी बातों से आंका जाता है, लेकिन इस लड़की की सोच बिल्कुल अलग थी। जब HR ने पूछा कि क्या वो कुछ शनिवारों को काम कर सकती है, तो उसने मना कर दिया। जवाब था: "मैं अपना बेस्ट दूंगी, लेकिन मैं ऐसा करियर नहीं चाहती जो 30 की उम्र में ही जला दे (job burnout)।”

HR की सोच में आया बदलाव

पहले तो HR को ये जवाब सुनकर गुस्सा आया, लेकिन फिर उन्होंने इसे courageous career decision माना। उन्होंने लिखा-हमें सिखाया गया था कि देर रात काम करना ambition है, ‘ना’ नहीं कहना है। लेकिन आज की पीढ़ी, खासकर Gen Z, इन झूठी मान्यताओं को तोड़ रही है। उन्होंने आगे लिखा शायद दिक्कत Gen Z में नहीं है, दिक्कत उस सिस्टम में है जिससे हम गुजरे। उन्हें दोष न दें, वो सुधार ला रहे हैं। नीचे देखें वायरल पोस्ट-

LinkedIn पर पोस्ट के बाद क्या हुआ?

हजारों लोगों ने इस पोस्ट पर रिएक्ट किया और अपनी बातें भी शेयर कीं। एक यूज़र ने कहा- Gen Z coffee पीने नहीं आए हैं, ये culture को stir करने आए हैं। एक अन्य यूज़र ने लिखा- मैंने भी ऐसी जॉब ठुकरा दी थी जिसमें 6 दिन काम था। पैसे जरूरी हैं, लेकिन mental health in corporate उससे ज्यादा। एक और ने लिखा- हमें burnout को success मानने की ट्रेनिंग दी गई थी। Gen Z इसे सुधार रहे हैं और सही कर रहे हैं।

बदलता कॉर्पोरेट कल्चर

आज की corporate culture में बदलाव जरूरी है। खासकर जब बात employee mental health, workplace boundaries और career satisfaction की हो। Gen Z जो कर रही है, वो बगावत नहीं, एक जरूरी सुधार है। अब जरूरत है कि कंपनियां भी इस सोच को समझें और healthy work environment की दिशा में आगे बढ़ें।

PREV

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...
Read more Articles on

Recommended Stories

Education Budget 2026: लड़कियों के हॉस्टल, नई यूनिवर्सिटी टाउनशिप्स- छात्रों के लिए क्या-क्या नया?
Parth Pawar Education: कितने पढ़े-लिखे हैं पार्थ पवार? HR कॉलेज से UK तक की पढ़ाई और राजनीति का सफर