MP Board 12th Result 2024: मध्य प्रदेश बोर्ड 12वीं में 64.49% छात्र पास, पिछले साल से 9.21% बेहतर रिजल्ट

MPBSE MP Board 12th Result 2024 out: मध्य प्रदेश बोर्ड कक्षा 12वीं रिजल्ट 2024 की घोषणा कर दी गई है। 64.49% छात्र पास हुए हैं। रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट, mpbse.nic.in या mpresults.nic.in पर चेक कर सकते हैं। डायरेक्ट लिंक नीचे उपलब्ध है।

Anita Tanvi | Published : Apr 24, 2024 8:24 AM IST / Updated: Apr 24 2024, 06:09 PM IST

MPBSE MP Board 12th Result 2024 out: मध्य प्रदेश बोर्ड MPBSE कक्षा 12वीं रिजल्ट की घोषणा कर दी गई है। 64.49% छात्र पास हुए हैं। वहीं लड़कियों का पास प्रतिशत लड़कों से 7.88% बेहतर है। रिजल्ट आज, 24 अप्रैल को शाम 4 बजे बोर्ड की ओर से आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में जारी की गई। छात्र अपना एमपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2024 बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट, mpbse.nic.in या mpresults.nic.in या mpbse.mponline.gov.in पर चेक सकते हैं। रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को अपने 12वीं बोर्ड एग्जाम एडमिट कार्ड में दर्ज एप्लीकेशन नंबर और जन्म तिथि की जरूरत होगी।

एमपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2024

एमपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट में इस साल 64.49% रेगुलर और 22.46% प्राइवेट छात्र परीक्षा में सफल हुए हैं। शाजापुर के जयंत यादव 500 में से 487 अंक हासिल कर एमपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2024 के टॉपर बने हैं। इस साल का रिजल्ट पिछले साल से 9.21% बेहतर है। पिछले साल यानि 2023 का पास प्रतिशत 55.28% था।

रजिस्टर्ड छात्रों की संख्या: 747598

अनुपस्थित छात्रों की संख्या: 12042

परीक्षा में शामिल छात्रों की संख्या: 735556

रिजल्ट रद्द हुए: 864

रिजल्ट रोका गया: 295

घोषित: 734397

पास: 427510

पास प्रतिशत: 64.49 प्रतिशत रेगुलर, 22.46 प्रतिशत प्राइवेट

MP Board 12th Result 2024 Direct Link

एमपीबीएसई एमपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2024: लड़कियों ने मारी बाजी

एमपीबीएसई एमपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2024 में लड़कियों का पास प्रतिशत लड़कों से 7.88% बेहतर है।

परीक्षा में उपस्थित कुल लड़कों की संख्या: 312280

पास: 189079

लड़कों का पास प्रतिशत: 60.55 प्रतिशत

परीक्षा में उपस्थित कुल लड़कियों की संख्या: 311860

पास: 213410

लड़कियों का पास प्रतिशत: 68.43 प्रतिशत

एमपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2024 डिवीजन वाइज रिजल्ट

प्रथम श्रेणी: 297353

द्वितीय श्रेणी: 124552

तृतीय श्रेणी: 5605 छात्र

एमपी बोर्ड 12वीं 2024 में टॉप परफॉर्मेस वाले डिस्ट्रिक्ट

नरसिंगपुर: 81.53 प्रतिशत विद्यार्थी उत्तीर्ण

नीमच: 77 प्रतिशत

इंदौर: 76.27 फीसदी

अनूपपुर: 75.98 प्रतिशत

उज्जैन: 73.19 प्रतिशत

एमपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2024 कैसे चेक करें?

एमपी बोर्ड रिजल्ट 2024: कब और कहां मिलेगी 12वीं ऑरिजनल मार्कशीट

एमपी बोर्ड रिजल्ट 2024 जारी होने के बाद बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट से 12वीं और 12वीं के मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं। ऑरिजनल मार्कशीट रिजल्ट जारी होने के कुछ दिनों बाद छात्र अपने संबंधित स्कूल से प्राप्त कर सकते हैं।

MP Board 12th Result 2024: कब हुई थी एमपी बोर्ड कक्षा 12वीं की परीक्षा

प्रत्येक विषय 100 अंकों का है। इनमें से 80 अंक थ्योरी पेपर में और 20 अंक प्रैक्टिकल परीक्षा में। एमपी परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए छात्रों को अपने एमपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2024 में कम से कम 33 प्रतिशत मार्क्स प्राप्त करने होंगे। इस साल एमपी बोर्ड कक्षा 12 की परीक्षा 6 फरवरी से 5 मार्च, 2024 तक आयोजित की गई थी।

MP Board 12th Result 2024: पिछले साल 2023 का रिजल्ट

कुल रजिस्टर्ड छात्रों की संख्या- 729,426

परीक्षा में उपस्थित कुल छात्रों की संख्या- 727,044

परीक्षा में पास छात्रों की संख्या- 401,366

कुल पास प्रतिशत- 55.28%

MP Board Result 2024: पिछले साल 2023 में लड़कियों का रिजल्ट लड़कों से रहा बेहतर

लड़कों का पास प्रतिशत- 52%

लड़कियों का पास प्रतिशत-58.75%

ये भी पढ़ें

MPBSE MP Board 10th Result 2024 out: मध्य प्रदेश बोर्ड 10वीं में 58.10% छात्र पास, पिछले 5 सालों में सबसे खराब

MP Board topper list 2024 class 10: अनुष्का अग्रवाल एमपी बोर्ड 10वीं टॉपर, मिले 495 मार्क्स, देखें लिस्ट

Share this article
click me!