Maharashtra Board SSC Result 2023 Updates: हाईस्कूल का रिजल्ट घोषित, 93.83 फीसदी पास, यहां देखें direct link

Published : Jun 01, 2023, 01:26 PM ISTUpdated : Jun 02, 2023, 01:33 PM IST
maharashtra 10th result

सार

Maharashtra Board SSC Result 2023 Updates महाराष्ट्र 10वीं बोर्ड का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। 93.83 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए हैं। बोर्ड की वेबसाइट mahresult.nic.in पर कैंडिडेट्स अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे।

एजुकेशन डेस्क। महाराष्ट्र बोर्ड हाईस्कूल का रिजल्ट आज घोषित कर दिया गया है। एमएसबीएसएचएसई (MSBSHSE) की ऑफिशयल वेबसाइट mahresult.nic.in पर स्टूडेंट अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें अपना रोल नंबर और मां का नाम आदि डीटेल्स भरने होंगे। हाईस्कूल के छात्र काफी दिनों से अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे थे। 

maharashtra board 10th result direct link: पास होने के लिए 35 फीसदी मार्क्स जरूरी
महाराष्ट्र बोर्ड की ओर से दसवीं क्लास का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। सभी स्टूडेंट्स के लिए पास होने के लिए हर सब्जेक्ट्स में कम से कम 35 फीसदी मार्क्स होने जरूरी हैं। इससे कम मार्क्स आने पर कैंडिडेट फेल माना जाएगा। हाईस्कल की परीक्षा 2023 2 मार्च से 25 मार्च तक आयोजित की गई थी। हाईस्कूल की मार्कशीट में कैंडिडेट्स का नाम, स्कूल नंबर, सेंटर नंबर, मां का नाम, हर सब्जेक्ट में मिले नंबर, टोटल मार्क्स और परसेंटेज, डिवीजन आदि प्रिंट होगा। हाईस्कूल में फेल होने वाले स्टू़डेंट्स को सप्लीमेंट्री एग्जाम देना होगा। 

ये भी पढ़ें. CHSE Odisha 12th Result Pass percentage 2023 : साइंस में 84.93 और काॅमर्स में 81.12 फीसदी स्टूडेंट पास, लड़कियों ने मारी बाजी

Maharashtra board 10th Result 2023 ऐसे चेक करें 

  • सबसे पहले कैंडिडेट्स बोर्ड की वेबसाइट mahresults.nic.in पर जाएं।
  • SSC Result 2023 के लिंक पर क्लिक करें।
  • फिर जो नया पेज ओपन होगा उसमें अपना रोल नंबर और डिटेल्स डालें। 
  • इसके बाद इसे सबमिट कर दें।
  • आपका दसवीं का रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा। 

MSBSHSE 10th result 2023: हाईस्कूल में नंबर नहीं, ग्रेडिंग सिस्टम
महाराष्ट्र बोर्ड की ओर से जारी हाईस्कूल के रिजल्ट में स्टूडेंट्स को मार्क्स के बजाए ग्रेड दिए जाएंगे। 75% और उससे अधिक नंबर पाने वाले स्टूडेंट्स एक स्पेशल कैटेगरी दी जाएगी। फर्स्ट डिवीजन 60% और उससे अधिक नंबर पाने वालों को दिया जाएगा। सेकेंड डिवीजन के लिए पासिंग ग्रेड 45% से 59% तक है औऱ थर्ड डिविजन के लिए 35% से 44% पाने वाले कैंडिडेट्स को दिए जाएंगे। 35% से कम नंबर पाने वाले स्टूडेंट्स फेल माने जाएंगे।

Maharashtra board 10th result pass percentage लड़कियों ने फिर मारी बाजी
महाराष्ट्र बोर्ड की ओर से दसवीं क्लास का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। इस बार भी लड़कियों ने ही बाजी मारी है। लड़कियों का पास प्रतिशत इस बार 95.87 फीसदी रहा है जबकि लड़कों का पास प्रतिशत 92.06 फीसदी रहा। इसके साथ ही कुल 92.49 फीसदी हैंडिकैप्ड स्टूडेंट्स पास हुए है। पिछले साल वर्ष 2022 में हाईस्कूल में 97.96 फीसदी छात्राओं को सफलता मिली थी। वहीं लड़कों का पास प्रतिशत 96.06 फीसदी रहा था।

PREV

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

Recommended Stories

CBSE Counseling 2026: बोर्ड छात्रों के लिए IVRS और टेली-काउंसलिंग सर्विस शुरू, जानें कैसे लें मदद
Anil Agarwal Daughter: अनिल अग्रवाल की बेटी प्रिया अग्रवाल हेब्बार कौन है, जानिए क्या करती है