MSBTE समर डिप्लोमा रिजल्ट 2025 तय तारीख से पहले जारी, यहां Direct Link से चेक करें स्कोर

Published : Jun 20, 2025, 06:27 PM ISTUpdated : Jun 20, 2025, 07:23 PM IST
MSBTE Summer Diploma Result 2025 declared

सार

MSBTE Summer Diploma Result 2025 Out: MSBTE समर डिप्लोमा परीक्षा 2025 रिजल्ट जारी कर दिए गए हैं। परीक्षा में शामिल छात्र ऑफिशियल वेबसाइट msbte.org.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। डिटेल यहां देखें।

MSBTE Result 2025 Link: महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ऑफ टेक्निकल एजुकेशन (MSBTE) ने समर डिप्लोमा परीक्षा 2025 रिजल्ट तय तारीख से पहले ही जारी कर दिए हैं। पहले ये परिणाम 24 जून 2025 को आने थे, लेकिन बोर्ड ने इसे समय से चार दिन पहले 20 जून 2025 को ही जारी कर दिया। इस खबर से राज्यभर के हजारों डिप्लोमा छात्रों को बड़ी राहत मिली है जो रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। MSBTE की समर डिप्लोमा थ्योरी परीक्षाएं 2 मई से 24 मई 2025 के बीच आयोजित की गई थीं। वहीं, प्रैक्टिकल एग्जाम 18 अप्रैल से 28 अप्रैल तक हुए थे।

क्या है MSBTE और इसके डिप्लोमा कोर्स?

MSBTE एक स्वायत्त संस्था है जो महाराष्ट्र सरकार के अधीन काम करती है और राज्य में डिप्लोमा स्तर की तकनीकी शिक्षा को नियंत्रित करती है। बोर्ड का मकसद है कि छात्रों को गुणवत्तापूर्ण टेक्निकल नॉलेज मिले और उनकी नौकरी पाने की संभावना मजबूत हो।

MSBTE के पॉपुलर डिप्लोमा कोर्स

  • सिविल इंजीनियरिंग
  • कंप्यूटर इंजीनियरिंग
  • इलेक्ट्रिकल और मैकेनिकल इंजीनियरिंग
  • फैशन टेक्नोलॉजी
  • फूड टेक्नोलॉजी
  • फार्मेसी
  • डिजिटल व इंडस्ट्रियल इलेक्ट्रॉनिक्स
  • ट्रैवल एंड टूरिज्म आदि।

कैसे चेक करें MSBTE समर डिप्लोमा रिजल्ट 2025

रिजल्ट देखने के लिए छात्र नीचे दिए गए आसान स्टेप्स फॉलो करें-

  • सबसे पहले MSBTE की ऑफिशियल वेबसाइट https://result.msbte.ac.in/ पर जाएं।
  • 'MSBTE Summer Diploma Result 2025' लिंक पर क्लिक करें।
  • अब अपना सीट नंबर या एनरोलमेंट नंबर दर्ज करें।
  • 'Submit' बटन पर क्लिक करें।
  • आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर आ जाएगी, जिसे डाउनलोड करके सेव कर लें।

MSBTE Summer Diploma Result 2025 Direct Link

क्यों जरूरी है MSBTE रिजल्ट की प्रिंट कॉपी?

बोर्ड ने छात्रों को सलाह दी है कि वे अपनी रिजल्ट की प्रिंट कॉपी सुरक्षित रखें। आगे किसी भी एडमिशन या नौकरी के लिए इसकी जरूरत पड़ सकती है। बता दें कि विंटर डिप्लोमा परीक्षा 2024 के रिजल्ट 27 जनवरी 2025 को घोषित किए गए थे।

MSBTE रिजल्ट के बाद, अब आगे क्या?

रिजल्ट आने के बाद छात्र अब आगे की पढ़ाई या करियर प्लानिंग को लेकर फैसला ले सकेंगे। जो छात्र आगे BE/B.Tech में जाना चाहते हैं या सीधे किसी इंडस्ट्री में जॉब के लिए अप्लाई करना चाहते हैं, कर सकते हैं। छात्र MSBTE की ऑफिशियल वेबसाइट https://msbte.org.in/ पर जाकर और जानकारी हासिल कर सकते हैं।

PREV

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...
Read more Articles on

Recommended Stories

Education Budget 2026: लड़कियों के हॉस्टल, नई यूनिवर्सिटी टाउनशिप्स- छात्रों के लिए क्या-क्या नया?
Parth Pawar Education: कितने पढ़े-लिखे हैं पार्थ पवार? HR कॉलेज से UK तक की पढ़ाई और राजनीति का सफर