NEET UG 2025: कैसे करें अप्लाई? यहां है पूरी डिटेल और जरूरी गाइडलाइंस

Published : Feb 08, 2025, 08:00 PM IST
NEET UG 2025 direct link to apply

सार

NEET UG 2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। योग्य व इच्छुक कैंडिडेट 7 मार्च तक अप्लाई कर सकते हैं। यहां है नीट यूजी 2025 आवेदन की पूरी जानकारी और गाइडलाइंस।

NEET UG 2025: अगर आप डॉक्टर बनने का सपना देख रहे हैं और NEET UG 2025 के लिए तैयारी कर रहे हैं, तो आपके लिए जरूरी खबर आ गई है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट-अंडरग्रेजुएट (NEET UG 2025) की ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह परीक्षा भारत के मेडिकल कॉलेजों में MBBS, BDS, BAMS, BHMS, BSMS और अन्य मेडिकल कोर्सेस में प्रवेश के लिए होती है। इस साल NEET UG 2025 परीक्षा 4 मई 2025 को ऑफलाइन मोड में, OMR शीट पर, एक ही शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। नीट यूजी 2025 के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 7 मार्च 2025 (रात 11:50 बजे तक) रखी गई है। जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रिया, परीक्षा से जुड़े जरूरी नियम और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी।

NEET UG 2025: इंपोर्टेंट डेट्स

  • फॉर्म भरने की आखिरी तारीख: 7 मार्च 2025 (रात 11:50 बजे तक)
  • फीस भरने की आखिरी तारीख: 7 मार्च 2025
  • फॉर्म में गलती सुधारने का मौका: 9 से 11 मार्च 2025
  • एडमिट कार्ड जारी होने की तारीख: 1 मई 2025
  • एग्जाम डेट: 4 मई 2025
  • रिजल्ट आने की संभावित तारीख: 14 जून 2025

NEET UG 2025: एप्लीकेशन फीस कितनी है?

  • जनरल कैटेगरी: ₹1,700
  • OBC-NCL और जनरल-EWS: ₹1,600
  • SC/ST/PwBD/थर्ड जेंडर: ₹1,000
  • विदेशी केंद्रों के लिए: ₹9,500

ये भी पढ़ें- 18 मेडिकल कॉलेजों पर UGC की बड़ी कार्रवाई, शो-कॉज नोटिस जारी, देखें List

NEET UG 2025: कैंडिडेट आवेदन करने से पहले इन बातों का ध्यान रखें

  • सिर्फ ऑनलाइन आवेदन करें: फॉर्म भरने के लिए neet.nta.nic.in पर जाएं।
  • एक ही फॉर्म भरें: एक से ज्यादा फॉर्म भरने पर आवेदन रद्द हो सकता है।
  • जरूरी डॉक्यूमेंट अपलोड करें: पासपोर्ट साइज फोटो, एड्रेस प्रूफ, सिग्नेचर आदि।
  • सही मोबाइल नंबर और ईमेल दें: क्योंकि NTA इसी पर सारी जानकारी भेजेगा।
  • OBC-NCL के लिए खास निर्देश: सिर्फ केंद्र सरकार की लिस्ट में आने वाले OBC-NCL उम्मीदवार ही इस कैटेगरी को चुनें। अगर आपका नाम राज्य की OBC-NCL लिस्ट में है लेकिन केंद्र की लिस्ट में नहीं, तो आपको जनरल कैटेगरी चुननी होगी।

NEET UG 2025 Direct Link to Apply

NEET UG 2025: फॉर्म भरने संबंधी कोई दिक्कत हो तो यहां संपर्क करें

  • हेल्पलाइन नंबर: 011-40759000 / 011-69227700
  • ईमेल: neetug2025@nta.ac.in

ये भी पढ़ें- NEET UG 2025: NTA ने बदले Tie-Breaking नियम, जानिए क्या है नया 'रैंडम प्रोसेस'

PREV

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...

Recommended Stories

Education Budget 2026: लड़कियों के हॉस्टल, नई यूनिवर्सिटी टाउनशिप्स- छात्रों के लिए क्या-क्या नया?
Parth Pawar Education: कितने पढ़े-लिखे हैं पार्थ पवार? HR कॉलेज से UK तक की पढ़ाई और राजनीति का सफर