
एजुकेशन डेस्क। नेशनल मेडिकल कमीशन (एनएमसी) की ओर से कुछ दिनों पहले ही नेशनल एलिजिबिलिटी कम एट्रेंस टेस्ट (नीट) काउंसलिंग 2023 के लिए नए नियम जारी किए हैं। बदले नियमों के मुताबिक अब एमबीबीएस और मेडिकल में अन्य ग्रेजुएट कोर्स में एडमीशन के लिए सभी मेडिकल कॉलेजों में कॉमन काउंसलिंग होगी। ऐसे में नीट यूजी कॉलेजों में काउंसलिंग भी नीट यूजी मेरिट लिस्ट के बेस पर ही होगी।
एआईक्यू और स्टेट कोटा के लिए कॉमन काउंसलिंग
ग्रेजुएट मेडिकल एजुकेशन रेगुलेशंस 2023 या GMER 2023 ने NEET ऑल इंडिया कोटा (AIQ) और स्टेट कोटा काउंसलिंग दोनों के लिए ही एक कॉमन प्लेटफॉर्म सजेस्ट किया है। एनईईटी एज क्राइटेरिया के मुताबिक कैंडिडेट्स को एमबीबीएस ए़डमीशन के साल के 31 जनवरी को या उससे पहले 17 साल की एज पूरी करनी चाहिए थी। हालांकि इससे पहले कट ऑफ डेट 31 दिसंबर थी।
ये भी पढ़ें. NEET UG 2023: पापा चराते हैं बकरियां, बेटियां बनेंगी डॉक्टर...चचेरी बहनों ने पास की नीट परीक्षा
एनईईटी यूजी काउंसलिंग 2023 प्रोसेस
मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (एमसीसी) की ओर से यूजी, पीजी, एमडीएस और सुपर स्पेशियलिटी कोर्सेस के लिए नीट काउंसलिंग कराना जा रहा है। MCC की ओर से ऑल इंडिया कोटा (AIQ) में 15% सीटों के लिए NEET काउंसलिंग कराई जाती है। बाकी बची 85% सीटों के लिए काउंसलिंग स्टेट काउंसलर्स की ओर से की जाती है।
ये भी पढ़ें. NEET UG 2023: मदरसे में ली शिक्षा, हिजाब में सेल्फ स्टडी...कश्मीर की ये जु़ड़वा बहनें अब बनेंगी डॉक्टर
NEET Counselling Registration 2023 कैंडिडेट इन बातों का रखें ख्याल
Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi