NEET PG 2024 एडमिट कार्ड natboard.edu पर जारी, Direct Link से ऐसे करें डाउनलोड

Published : Aug 08, 2024, 06:27 PM ISTUpdated : Aug 08, 2024, 06:43 PM IST
DIRECT LINK TO DOWNLOAD NEET PG ADMIT CARD 2024

सार

NEET PG 2024 Admit Card Released: एनबीईएमएस ने NEET PG 2024 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार 11 अगस्त को होने वाली परीक्षा में शामिल होंगे, वे ऑफिशियल वेबसाइट natboard.edu से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

NEET PG 2024 Admit Card Released Download Now: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) ने आज, 8 अगस्त 2024 को NEET PG 2024 परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। जो उम्मीदवार 11 अगस्त को परीक्षा देने जा रहे हैं, वे अपने एडमिट कार्ड NBEMS की ऑफिशियल वेबसाइट natboard.edu.in से डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड में उम्मीदवार की एग्जाम सिटी, सेंटर और अन्य महत्वपूर्ण डिटेल्स दिये गये हैं।

NEET PG ADMIT CARD 2024 DIRECT LINK TO DOWNLOAD

NEET PG 2024 एग्जाम डेट, टाइम, पैटर्न

NEET PG 2024 परीक्षा 11 अगस्त 2024 को कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। परीक्षा में 200 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे और सभी प्रश्न केवल अंग्रेजी भाषा में होंगे। उम्मीदवारों को प्रत्येक प्रश्न के लिए दिए गए 4 उत्तर विकल्पों में से सही उत्तर का चयन करना होगा। यह परीक्षा 3 घंटे 30 मिनट की अवधि के लिए आयोजित की जाएगी।

स्थगित हुई थी परीक्षा

पहले यह परीक्षा 23 जून 2024 को आयोजित होने वाली थी, लेकिन NEET UG और अन्य प्रवेश परीक्षाओं से जुड़े पेपर लीक विवादों के चलते इसे स्थगित कर दिया गया। बाद में, NBEMS ने "एहतियाती उपाय" के रूप में इसे 11 अगस्त 2024 की नई तारीख पर आयोजित करने का निर्णय लिया।

NEET PG 2024 एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें?

  • सबसे पहले NBEMS की ऑफिशियल वेबसाइट natboard.edu.in पर जाएं। 
  • होम पेज पर NEET PG 2024 एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें। 
  • नए पेज पर लॉगिन डिटेल दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें। 
  • अब आपका NEET PG एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा। 
  • एडमिट कार्ड अच्छी तरह से चेक करें और इसे डाउनलोड करें। 
  • भविष्य के उपयोग के लिए इसकी एक प्रिंटेड कॉपी अपने पास रखें। 
  • अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार NBEMS की ऑफिशियल वेबसाइट पर जा सकते हैं।

ये भी पढ़ें

NEET PG 2024: अलॉट सिटी को लेकर परीक्षा स्थगित करने की मांग, SC पहुंचे कैंडिडेट

NEET PG 2024 पेपर लीक के दावे फर्जी, NBEMS ने कैंडिडेट को किया अलर्ट

PREV

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...

Recommended Stories

CBSE Board Exams 2026: क्या अब 12वीं के छात्र मार्क्स वेरिफिकेशन नहीं करा पाएंगे? जानें बोर्ड का बड़ा फैसला
बोर्ड परीक्षा का पेपर 10 मिनट पहले कैसे खत्म करें? जानें स्मार्ट तरीके