NEET UG 2023 Result घोषित: प्रबंजन जे और बोरा वरुण चक्रवर्ती बने टॉपर, देखें टॉपर्स लिस्ट, जानें कैसे करें रिजल्ट डाउनलोड

नीट यूजी रिजल्ट 2023 (NEET UG Result 2023) घोषित हो गया है। इसे neet.nta.nic.in पर जारी किया गया है। यहां से परीक्षार्थी रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।

Vivek Kumar | Published : Jun 14, 2023 1:05 AM IST / Updated: Jun 14 2023, 07:50 AM IST

नई दिल्ली। नीट यूजी रिजल्ट 2023(NEET UG Result 2023) घोषित हो गया है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी NTA ने NEET UG 2023 का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जारी कर दिया है। परीक्षार्थी यहां से अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।

कैसे डाउनलोड करें NEET UG रिजल्ट 2023?

स्टेप 1: NTA NEET की आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाएं।

स्टेप 2: होमपेज पर “View NEET-UG 2023 -Result” दिखेगा। इस पर क्लिक करें।

स्टेप 3: नया टैब खुलेगा। इसमें NEET UG रोल नंबर, जन्म तिथि और अन्य आवश्यक जानकारी दर्ज करें।

स्टेप 4: सबमिट बटन पर क्लिक करें। इसके बाद स्क्रीन पर आपको अपना NEET UG Result 2023 दिखने लगेगा।

स्टेप 5: स्क्रीन पर रिजल्ट दिखने के साथ ही डाउनलोड का बटन भी दिखेगा। इसपर क्लिक कर आप अपने रिजल्ट को डाउनलोड कर सकते हैं। इसका प्रिंटआउट लेकर भविष्य के इस्तेमाल के लिए रख सकते हैं।

NEET UG 2023 टॉपर्स की सूची

NTA ने NEET UG 2023 रिजल्ट में टॉप 50 रैंक हासिल करने वाले उम्मीदवारों के नाम जारी किए हैं। तमिलनाडु के प्रबंजन जे और आंध्र प्रदेश के बोरा वरुण चक्रवर्ती एनईईटी यूजी 2023 के टॉपर बने हैं। दोनों को 720 अंक मिले हैं। पंजाब की प्रांजल अग्रवाल 715 अंकों के साथ ऑल इंडिया रैंक में चौथे स्थान पर हैं। वह टॉप 10 में जगह बनाने वाली एकमात्र महिला उम्मीदवार हैं।

उम्मीदवार का नामअंकपरसेंटेजऑल इंडिया रैंकराज्य
प्रबंजन जे72099.99990191तमिलनाडु
बोरा वरुण चक्रवर्ती72099.99990191आंध्र प्रदेश
कौस्तव बौर71699.99985283तमिलनाडु
प्रांजल अग्रवाल71599.9990684पंजाब
ध्रुव आडवाणी71599.9990685कर्नाटक
सूर्या सिद्धार्थ एन71599.9990686तमिलनाडु
श्रीनिकेत रवि71599.9990687महाराष्ट्र
स्वयं शक्ति त्रिपाठी71599.9990688ओडिशा
वरुण एस71599.9990689तमिलनाडु
पार्थ खंडेलवाल71599.99906810राजस्थान

गौरतलब है कि NEET UG 2023 में 2038596 उम्मीदवार शामिल हुए थे। 1145976 ने परीक्षा पास की है। एनईईटी 2023 में 786 विदेशी उम्मीदवार शामिल हुए। इनमें से 521 ने परीक्षा पास की।

Share this article
click me!