क्या NIOS के छात्र NEET UG 2025 के लिए आवेदन कर सकते हैं? जानें NMC का बड़ा अपडेट

Published : Feb 28, 2025, 02:06 PM IST
nios neet ug 2025 eligibility

सार

NEET UG 2025 NIOS Students Eligibility: NIOS के छात्र NEET UG 2025 के लिए पात्र हैं या नहीं, NMC ने RTI के जवाब में सभी अटकलों पर विराम लगाते हुए यह स्पष्ट कर दिया है। जानिए आवेदन प्रक्रिया और जरूरी नियम समेत पूरी डिटेल।

NEET UG 2025 NIOS Students Eligibility: अगर आप National Institute of Open Schooling (NIOS) के छात्र हैं और NEET UG 2025 में बैठने की योजना बना रहे हैं, तो आपके लिए एक अहम खबर है। National Medical Commission (NMC) ने NEET UG 2025 NIOS Students Eligibility मुद्दे पर स्थिति स्पष्ट कर दी है। हाल ही में एक RTI (सूचना का अधिकार) आवेदन के जवाब में NMC ने स्पष्ट किया कि NIOS या राज्य ओपन स्कूलों से पढ़ाई करने वाले छात्र NEET UG 2025 के लिए पात्र हैं। बता दें कि कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि National Testing Agency (NTA) द्वारा जारी किया गया NEET UG 2025 का बुलेटिन NMC के नियमों के खिलाफ है। लेकिन NMC ने इन दावों को खारिज किया और कहा कि General Medical Education Regulations (GMER-23) के तहत NIOS के छात्र परीक्षा में शामिल हो सकते हैं।

NIOS छात्रों के लिए विशेष नियम

  • NIOS के छात्र NEET UG 2025 के लिए आवेदन कर सकते हैं।
  • अगर वे कोई अतिरिक्त विषय (Additional Subject) पढ़ना चाहते हैं, तो इसे किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से करना होगा।

ये भी पढ़ें- NEET UG 2025: कैसे करें अप्लाई? यहां है पूरी डिटेल और जरूरी गाइडलाइंस

NEET UG 2025 आवेदन प्रक्रिया

  • रजिस्ट्रेशन शुरू: 7 फरवरी 2025
  • आवेदन करने की लास्ट डेट: 7 मार्च 2025
  • ऑफिशियल वेबसाइट: neet.nta.nic.in
  • एग्जाम डेट: 4 मई 2025
  • एग्जाम मोड: ऑफलाइन (OMR शीट पर)
  • समय: दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक

NEET UG 2025 official notice here

NMC ने साफ कर दिया है कि NIOS से पढ़ाई करने वाले छात्रों के लिए कोई रोक नहीं है और वे NEET UG 2025 में भाग ले सकते हैं। अगर आप NIOS के छात्र हैं, तो बिना किसी भ्रम के अपनी तैयारी जारी रखें और समय पर आवेदन करें।

ये भी पढ़ें- NEET PG 2024 कटऑफ फिर घटा, अब काउंसलिंग के लिए चाहिए सिर्फ ये पर्सेंटाइल

PREV

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...

Recommended Stories

Education Budget 2026: लड़कियों के हॉस्टल, नई यूनिवर्सिटी टाउनशिप्स- छात्रों के लिए क्या-क्या नया?
Parth Pawar Education: कितने पढ़े-लिखे हैं पार्थ पवार? HR कॉलेज से UK तक की पढ़ाई और राजनीति का सफर