बिहार बोर्ड इंटर आंसर की 2025 जारी, इस दिन तक आपत्ति दर्ज करने का मौका

Published : Feb 28, 2025, 01:41 PM IST
BSEB bihar board inter answer key 2025 out

सार

BSEB Inter Answer Key 2025 Out: बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा 2025 की आंसर की जारी कर दी गई है। छात्र 5 मार्च तक आपत्ति दर्ज कर सकते हैं। चेक करें अपना संभावित स्कोर और जानें रिजल्ट कब आएगा।

BSEB Bihar Board Inter Answer Key 2025 Out: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट (कक्षा 12) परीक्षा 2025 के लिए ऑब्जेक्टिव टाइप प्रश्नों की अस्थायी आंसर की (Provisional Answer Key) जारी कर दी है। परीक्षार्थी इसे objection.biharboardonline.com पर चेक कर सकते हैं। फिलहाल, ऑफिशियल वेबसाइट खुलने में दिक्कत आ रही है, जिससे कई छात्रों को आंसर की डाउनलोड करने में समस्या हो रही है।

BSEB Bihar Board Inter Exam 2025: 50% ऑब्जेक्टिव प्रश्न, OMR शीट पर दिए जवाब

इस साल Arts, Science, Commerce और Vocational चारों स्ट्रीम्स की परीक्षाओं में कुल अंकों का 50% हिस्सा ऑब्जेक्टिव प्रश्नों से आया था। छात्रों ने इन सवालों के जवाब OMR शीट पर भरकर दिए।

आपत्ति दर्ज कराने की आखिरी तारीख 5 मार्च (BSEB Bihar Board Inter Answer Key 2025 Last date for objection)

अगर किसी छात्र को जारी की गई आंसर की में कोई गलती लगती है, तो वह 5 मार्च 2025 शाम 5 बजे तक आपत्ति दर्ज करा सकता है। आपत्ति दर्ज करने के लिए-

  • वेबसाइट पर जाएं और "Register Objection Regarding Answer Key Inter Exam 2025" लिंक पर क्लिक करें।
  • दिए गए निर्देशों का पालन करते हुए आपत्ति दर्ज करें।
  • आपत्ति दर्ज करने की सुविधा biharboardonline.com पर भी उपलब्ध है।
  • बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि डेडलाइन के बाद किसी भी आपत्ति पर विचार नहीं किया जाएगा।

कैसे देखें BSEB Bihar Board Inter Answer Key 2025?

  • objection.biharboardonline.com पर जाएं।
  • होमपेज पर आंसर की डाउनलोड करने का लिंक खोलें।
  • मांगी गई जानकारी भरकर लॉग इन करें।
  • आंसर की देखें और जरूरत हो तो आपत्ति दर्ज करें।

ये भी पढ़ें- BSEB 2025: बिहार बोर्ड 10वीं-12वीं के छात्रों के लिए बड़ी खबर, रिजल्ट जारी होने की तारीख तय!

कब हुई थी बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा 2025?

बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा 1 से 15 फरवरी 2025 के बीच आयोजित हुई। परीक्षा दो शिफ्टों में हुई- सुबह 9:30 बजे और दोपहर 2 बजे। हर शिफ्ट में छात्रों को 15 मिनट का कूल ऑफ टाइम दिया गया।

 

 

12.92 लाख छात्रों ने दी बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा 2025

इस साल 12,92,313 छात्रों ने बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था। इनमें 6,41,847 छात्राएं और 6,50,466 छात्र शामिल थे। परीक्षा राज्यभर के 1677 परीक्षा केंद्रों पर कराई गई। अब छात्र आंसर की का मिलान करके अपने संभावित अंकों का अनुमान लगा सकते हैं और अगर किसी सवाल के जवाब पर संदेह हो, तो समय रहते आपत्ति दर्ज कर सकते हैं।

कब जारी होगा बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट 2025

बता दें कि बिहार बोर्ड इंटर परीक्षाओं के बाद अब उत्तर पुस्तिका जांच कार्य शुरू हो गया है। जानकारी के अनुसार बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट की घोषणा इसी महीने यानि मार्च में की जाएगी।

ये भी पढ़ें- SEBI के नए चेयरमैन तुहिन कांत पांडे कौन हैं? जानिए उनका एजुकेशन-करियर

PREV

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...

Recommended Stories

Education Budget 2026: लड़कियों के हॉस्टल, नई यूनिवर्सिटी टाउनशिप्स- छात्रों के लिए क्या-क्या नया?
Parth Pawar Education: कितने पढ़े-लिखे हैं पार्थ पवार? HR कॉलेज से UK तक की पढ़ाई और राजनीति का सफर