NEET UG Result 2025: जानिए टेंटेटिव कटऑफ, MBBS में एडमिशन के लिए चाहिए होंगे इतने नीट मार्क्स

Published : Jun 13, 2025, 06:49 PM ISTUpdated : Jun 14, 2025, 08:39 AM IST
NEET UG 2025 result date and cutoff marks

सार

NEET UG 2025 Result Date: नीट 2025 का रिजल्ट कभी भी आ सकता है। रिजल्ट जारी होने के बाद कैंडिडेट अपना स्कोर और रैंक ऑफिशियल वेबसाइट neet.nta.nic.in पर चेक कर सकते हैं। रिजल्ट के साथ MBBS कॉलेजों का कटऑफ भी जारी होगा। जानिए नीट यूजी 2025 संभावित कटऑफ।

NEET UG 2025 Cutoff: NEET UG 2025 देने वाले लाखों छात्रों का इंतजार अब खत्म होने वाला है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) कभी भी NEET UG 2025 का रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जारी कर सकती है। इससे पहले NTA ने अपनी अपने ऑफिशियल नोटिस में बताया था कि NEET UG 2025 का रिजल्ट 14 जून तक घोषित कर दिया जाएगा। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि 13 या 14 जून को कभी भी रिजल्ट आ सकता है। NEET रिजल्ट जारी होने के बाद, MBBS कोर्स में एडमिशन के लिए गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेजों का कटऑफ भी सामने आएगा। इस कटऑफ के आधार पर ही यह तय होगा कि कौन-सा छात्र किस कॉलेज में एडमिशन पा सकेगा।

NEET UG Previous Year कटऑफ: जानें पिछले साल क्या रहा स्कोर

कैटेगरीकटऑफ परसेंटाइल2024202320222021
जनरल (UR)50वां720–162720–137715–117720–138
जनरल-PH    45वां161–144136–121116–93137–122
SC/ST/OBC   40वां161–127136–107116–93137–108
SC/OBC-PH  40वां143–127120–107104–93121–108
ST-PH   40वां142–127

NEET 2025 कटऑफ भी लगभग पिछले साल जैसा ही रहने का अनुमान है।

NEET UG 2025 स्टेट वाइज अनुमानित कटऑफ (State-Wise Expected Cut Off)

रिजल्ट के बाद हर राज्य की अपनी कटऑफ लिस्ट होती है। यहां देखें कुछ राज्यों के संभावित कटऑफ स्कोर-

राज्य   जनरलOBCSCST
दिल्ली623–627570–575500–510405–415
उत्तर प्रदेश   585–595505–570465–470340–350
मध्य प्रदेश  535–545526–532440–455335–345
राजस्थान    595–610580–585480–485460–465
उत्तराखंड    540–545506–510370–380400–470
बिहार   585–600580–585440–445455–460
हरियाणा   590–605575–580480–490जानकारी नहीं
हिमाचल प्रदेश   560–565535–555490–500470–480
पंजाब    590–595535–545440–445जानकारी नहीं
झारखंड    580–585575–580440–445375–390

NEET UG 2025 से जुड़ी जरूरी बातें

  • परीक्षा तिथि: 4 मई 2025
  • परीक्षा केंद्र: 5453 सेंटर, 500 से ज्यादा शहरों में
  • रजिस्टर्ड छात्र: 22.7 लाख से अधिक

NEET कटऑफ क्वालिफाई करने का मतलब यह नहीं है कि आपको मेडिकल कॉलेज में सीट मिल ही जाएगी। यह सिर्फ पात्रता का मापदंड होता है। असली मुकाबला तब शुरू होता है जब काउंसलिंग होती है।

PREV

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...
Read more Articles on

Recommended Stories

हार्वर्ड यूनिवर्सिटी दे रही है 7 फ्री डेटा साइंस कोर्स करने का मौका, जानिए पूरी डिटेल
School Timings Changed: अब सुबह-सुबह नहीं जाना पड़ेगा स्कूल, इस शहर में बदली क्लास टाइमिंग