
NIOS 10th Result 2025 Update: नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओपन स्कूलिंग (NIOS) की कक्षा 10वीं की परीक्षा में शामिल छात्रों को बेसब्री से अपने रिजल्ट का इंतजार है। वे जानना चाहते हैं कि NIOS Class 10 Results 2025 कब आयेगा। रिपोर्ट के अनुसार NIOS 10वीं रिजल्ट 2025 ऑफिशियल वेबसाइट पर जल्द ही जारी किया जा सकता है। जैसे ही रिजल्ट घोषित होगा, छात्र nios.ac.in या sdmis.nios.ac.in पर जाकर इसे चेक और डाउनलोड कर सकेंगे।
NIOS की 10वीं कक्षा की परीक्षाएं 9 अप्रैल से 19 मई 2025 तक आयोजित की गई थीं। यह सभी परीक्षाएं एक ही शिफ्ट में दोपहर 2:30 बजे से 5:30 बजे तक कराई गई थीं। परीक्षा की शुरुआत भारतीय दर्शन विषय से हुई थी और अंत साइकोलॉजी और संस्कृत व्याकरण पेपर के साथ हुआ।
रिजल्ट में छात्रों के सब्जेक्ट वाइज नंबर होंगे और इसके साथ ये जानकारियां भी दी जाएंगी-
NIOS 10वीं रिजल्ट 2025 जारी हो जानें के बाद छात्र नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो कर अपने स्कोर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं-
NIOS एक वैध और भारत सरकार से मान्यता प्राप्त बोर्ड है। इसका प्रमाणपत्र CBSE, ICSE और राज्य बोर्ड्स के बराबर माना जाता है और इससे कॉलेज एडमिशन या आगे की पढ़ाई में कोई दिक्कत नहीं होती।
| सेशन | रिजल्ट जारी होने की तारीख | पास प्रतिशत (%) |
| अक्टूबर 2024 | 24 जनवरी 2025 | 49.12% |
| अप्रैल 2024 | 27 जून 2024 | 56.11% |
| अक्टूबर 2023 | 26 दिसंबर 2023 | 64.43% |
| अप्रैल 2023 | 25 जून 2023 | 34.42% |
| अप्रैल 2022 | 14 जून 2022 | 50.53% |
| अप्रैल 2019 | 8 जून 2019 | 34.42% |
| अक्टूबर 2019 | 10 दिसंबर 2019 | 39% |
| अक्टूबर 2018 | 15 दिसंबर 2019 | 39.25% |
| अप्रैल 2018 | 4 जून 2019 | 34.42% |
| संक्षिप्त रूप (Abbreviation) | पूरा नाम (Full Form) | मतलब |
| P | Passed | पास हो गए हैं |
| AB | Absent | परीक्षा में अनुपस्थित (गैरहाजिर) रहे |
| TMA | Tutor Marked Assignments | असाइनमेंट जो शिक्षक ने चेक किया |
| SYC | Subject Yet to be Cleared | यह विषय अभी पास नहीं हुआ है |
| SYCT | Subject Yet to be Cleared in Theory | थ्योरी (सैद्धांतिक परीक्षा) पास नहीं हुई |
| SYCP | Subject Yet to be Cleared in Practical | प्रैक्टिकल (प्रयोगात्मक परीक्षा) पास नहीं हुई |
| IMPR | Pass and Appeared for Improvement | पास हो चुके हैं लेकिन नंबर बढ़ाने के लिए दोबारा परीक्षा दी |
| ADDL | Pass and Appeared for Additional Subject | अतिरिक्त विषय की परीक्षा दी है और उसमें पास हुए हैं |