Odisha Board 10th Class Result 2023 Live: हाईस्कूल का परिणाम घोषित, 96.40 हुए पास , स्टूडेंट्स यहां करें चेक

Published : May 18, 2023, 09:46 AM ISTUpdated : May 18, 2023, 12:49 PM IST
CBSE 10th 12th Result 2023

सार

Odisha Board 10th Class Result 2023 Live: ओडिशा 10वीं बोर्ड का परीक्षा परिणाम आज जारी कर दिया गया है। स्टूडेंट्स अपने रिजल्ट बोर्ड की अधिकारिक वेबसाइट bseodisha.nic.in पर चेक सकेंगे।

एजुकेशन डेस्क। ओडिशा बोर्ड (BSE Odisha) की ओर से आज 10वीं कक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। स्टू़डेंट्स बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट bseodisha.nic.in पर इसे चेक कर सकते हैं। इस बार दसवीं कक्षा में कुल 96.40 परसेंट स्टू़डेंट पास हुए हैं। बीएसई ओडिशा 2023 का 10वीं परिणाम देखने के लिए स्टूडेंट्स को अपना रोल नंबर और डेट ऑफ बर्थ डालकर सब्मिट करना होगा। इसके बाद वेबसाइट पर रिजल्ट आ जाएगा।

10th class Odisha board results 2023: पास होने के लिए कुल 33 फीसदी नंबर जरूरी
बीएसई 10वीं की परीक्षा पास होने के लिए स्टूडेंट्स के लिए कुल 33 प्रतिशत मार्क्स लाना जरूरी है। वहीं हर सब्जेक्ट में स्टूडेंट्स के कम से कम 30 फीसदी मार्क्स होने चाहिए। किसी भी सब्जेक्ट में 30 प्रतिशत मार्क्स से कम होने पर वह फेल माना जाएगा। ओडिशा बोर्ड की ओर से वेबसाइट पर दिए जाने वाले 10वीं कक्षा के रिजल्ट में स्टूडेंट्स का नाम, रोल नंबर, डेट ऑफ बर्थ, स्कूल का नाम, क्वालिफाइंग स्टेटस, सब्जेक्ट,हर सब्जेक्ट्स के मार्क्श, कुल मार्क्स, रिजल्ट का नाम शामिल रहेगा। बोर्ड का नाम और ग्रेड भी लिखा रहेगा।

ये भी पढ़ें. RBSE Class 8th Result 2023: 8वीं क्लास 94 % स्टूडेंट्स पास, इस बार मार्क्स नहीं ग्रेड मिलेंगे...स्टूडेंट्स यहां करें चेक

Odisha board 10th class direct link: रीवैल्यूएशन और सप्लीमेंटरी एग्जाम दे सकेंगे स्टूडेंट्स
वह स्टूडेंट्स जो अपने मार्क्स से सैटिस्फाई नहीं होंगे वह रीवैल्यूएशन के लिए एप्लाई कर सकेंगे। हर सब्जेक्ट में रीवैल्यूएशन के लिए अलग से फीस देनी होगी। जो छात्र 10वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा में एक या दो विषयों में फेल होते हैं, वह ओडिशा 10वीं की सप्लीमेंटरी एग्जाम 2023 के लिए एप्लाई कर सकते हैं छात्रों को पूरक परीक्षा के लिए आवेदन करते समय अपेक्षित शुल्क का भुगतान करना होगा।

Odisha board results updates 2023: ओडिशा बोर्ड 10वीं का रिजल्ट यहां चेक करें

  • स्टूडेंट्स सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट bseodisha.nic.in पर जाएं।
  • इसके बाद होम पेज पर कक्षा 10वीं का परिणाम 2023 के लिंक पर क्लिक करें।
  • फिर दिए गए सेक्शन में अपना रोलनंबर, डेट ऑफ बर्थ आदि डालकर सब्मिट कर दें।
  • रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।
  • स्टूडेंट्स रिजल्ट को डाउनलोड कर प्रिंट अपने पास रख सकते हैं।

Odisha board results updates 2023:  100 परसेंट रहा 3200 स्कूलों का रिजल्ट 
ओडिशा बोर्ड की ओर से 10वीं का परिणाम जारी कर दिया गया है। इसके साथ ही 3200 स्कूलों में रिजल्ट 100 फीसदी रहा है। इन स्कूलों में सभी स्टूडेंट्स पास हो गए हैं। एक भी स्टूडेंटस् असफल नहीं हुआ है।

 Odisha 10th Board Result 2023 : लड़कियों का पास प्रतिशत अधिक

ओडिशा बोर्ड 10वीं 2023 की परीक्षा में भी लड़कियों ने ही बाजी मारी है। कुल पास प्रतिशत में लड़कियां ही आगे हैं। इस बार के रिजल्ट में कुल 96.4 फीसदी स्टू़डेंट्स पास हुए हैं. इसके साथ ही लड़कियों का पास परसेंटेज लड़कों से अधिक है। इस बार दसवीं में 97.05 फीसदी छात्राएं पास हुई हैं। वहीं दूसरी ओर कुल 95.75 फीसदी छात्रों को सफलता मिली है। वहीं 2022 में कुल परिणाम 90.55  फीसदी था. इनमें छात्राओं का पास प्रतिशत 90.37 और छात्रों का पास परसेंटेज 88.77 था।

PREV

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

Recommended Stories

Education Budget 2026: लड़कियों के हॉस्टल, नई यूनिवर्सिटी टाउनशिप्स- छात्रों के लिए क्या-क्या नया?
Parth Pawar Education: कितने पढ़े-लिखे हैं पार्थ पवार? HR कॉलेज से UK तक की पढ़ाई और राजनीति का सफर