Optical Illusion: कमल के बीच "कलम" 5 सेकंड में ढूंढ कर साबित करें नजरों का दम!

Published : Sep 26, 2024, 10:45 AM IST
optical illusion game

सार

Optical Illusion Game: इस मजेदार ऑप्टिकल इल्यूजन गेम में, आपको कमल के अक्षरों के बीच छिपे कलम को ढूंढना है, और वो भी सिर्फ 5 सेकंड में! क्या आप इस चुनौती के लिए तैयार हैं?

Optical Illusion Game: आपके सामने है एक मजेदार ऑप्टिकल इल्यूजन गेम, जिसमें आपको ढूंढना है "कलम" को, लेकिन एक ट्विस्ट है! "कमल" के ढेर सारे अक्षरों के बीच ये कलम छिपा हुआ है। और सबसे मजेदार बात ये है कि आपको इसे सिर्फ 5 सेकंड में ढूंढना होगा! क्या आप इस चैलेंज को स्वीकार करने के लिए तैयार हैं? शुरू करने से पहले, आइए कुछ टिप्स और ट्रिक्स से आपको तैयार करते हैं ताकि आप बिना देरी किए जीत सकें।

ऑप्टिकल इल्यूजन गेम खेलने के टिप्स और ट्रिक्स

फोकस करें: सबसे पहले ध्यान दें कि सारे शब्द "कमल" हैं, पर कहीं न कहीं वो एक "कलम" छिपा हुआ है। आपकी नजर को सबसे पहले बदलाव पर ध्यान देना है।

शुरुआत और अंत पर ध्यान दें: अक्सर ऑप्टिकल इल्यूजन में छिपा हुआ शब्द शुरुआत या अंत में नहीं होता, तो आपको बीच के हिस्से पर तेज नजर रखनी होगी।

स्पीड से स्कैन करें: पूरी तस्वीर को एक बार में पढ़ने या देखने की बजाय, शब्दों को तेजी से स्कैन करें उपर से नीचे या दाएं से बाएं। जैसे ही 'क' के बाद 'ल' और 'म' का कॉम्बिनेशन देखे, ध्यान दें कि वह "कमल" है या "कलम"। तो चलिए शुरू करते हैं

आपके पास केवल 5 सेकंड हैं। क्या आप तैयार हैं?

3... 2... 1... स्टार्ट! क्या आपने कलम ढूंढ लिया? अगर हां, तो वाह! शाबाश! आपकी फोकस कैपिसिटी शानदार है। 5 सेकंड में कलम ढूंढना आसान काम नहीं था, लेकिन आपने इसे कर दिखाया! अगर नहीं मिला, तो कोई बात नहीं! दोबारा कोशिश करें और ध्यान दें – आप जरूर जीतेंगे। यही इस खेल की खूबसूरती है। आंसर लास्ट की तस्वीर में देख सकते हैं। इस गेम को अपने दोस्तों के साथ चैलेंज देते हुए खेल सकते हैं। देखें कौन चैलेंज सबसे कम समय में पूरा करता है।

ये भी पढ़ें

तारा के बीच छिपा है "सारा" 5 सेकंड में ढूंढ पाए तो कहलायेंगे जीनियस!

क्यों इस शख्स ने टाटा के लाखों के ऑफर ठुकराए? चुनी आधी सैलरी पर नौकरी

PREV

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...

Recommended Stories

Education Budget 2026: लड़कियों के हॉस्टल, नई यूनिवर्सिटी टाउनशिप्स- छात्रों के लिए क्या-क्या नया?
Parth Pawar Education: कितने पढ़े-लिखे हैं पार्थ पवार? HR कॉलेज से UK तक की पढ़ाई और राजनीति का सफर