OSSSC CRE 2023:2712 फॉरेस्ट गार्ड और अन्य पोस्ट के लिए री रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट आज, डायरेक्ट लिंक से करें आवेदन

Published : Nov 27, 2023, 09:34 AM ISTUpdated : Nov 27, 2023, 09:47 AM IST
osssc cre 2023 re registration

सार

ओएसएसएससी सीआरई 2023 री रजिस्ट्रेशन आजल, 27 नवंबर, 2023 को समाप्त होगा। आवेदन करने का डायरेक्ट लिंक यहां दिया गया है। 

OSSSC CRE 2023: ओडिशा सब-ऑर्डिनेट कर्मचारी चयन आयोग 27 नवंबर, 2023 को ओएसएसएससी सीआरई 2023 के लिए री रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया बंद कर देगा। जो उम्मीदवार पशुधन निरीक्षक, वनपाल और वन रक्षक के पदों के लिए संयुक्त भर्ती परीक्षा 2023 के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे ओएसएसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट osssc.gov.in के माध्यम से अप्लाई कर सकते हैं।

OSSSC CRE 2023: परीक्षा 30 नवंबर को

शेड्यूल के अनुसार ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 30 नवंबर, 2023 तक है। यह भर्ती अभियान संगठन में 2712 पदों को भरेगा, जिनमें से पशुधन निरीक्षक के लिए 719 पद, वनपाल के लिए 316 पद और वन रक्षकों के लिए 1677 पद हैं।

ओएसएसएससी सीआरई 2023: आवेदन कैसे करें

ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।

  • ओएसएसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट osssc.gov.in पर जाएं।
  • होम पेज पर उपलब्ध ऑनलाइन आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
  • एक नया पेज खुलेगा जहां उम्मीदवारों को उपलब्ध रजिस्टर लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • रजिस्ट्रेशन डिटेल दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
  • एप्लीकेशन फॉर्म भरें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • सबमिट पर क्लिक करें और पेज डाउनलोड करें।
  • आगे की आवश्यकता के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

पदों पर आवेदन करने के लिए कोई परीक्षा शुल्क देय नहीं है। अधिक संबंधित डिटेल के लिए उम्मीदवार ओएसएसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट चेक कर सकते हैं।

OSSSC CRE 2023 Direct link to apply 

OSSSC CRE 2023 Official Notice Here

ये भी पढ़ें

IIT ग्रेजुएट जिसने 1300 करोड़ रुपये की कंपनी बनाने के लिए छोड़ दी इसरो

देश के टॉप 10 एयरोनॉटिकल इंजीनियरिंग कॉलेज, फीस, जॉब

PREV
AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...

Recommended Stories

ऑफिस में प्रमोशन नहीं मिल रहा? कहीं आप में भी तो नहीं ये 5 बुरी आदतें
कोहरे के दौरान रेलवे कैसे तय करता है कि कौन सी ट्रेन सबसे पहले रद्द होगी? जानिए