
Pariksha Pe Charcha 2025: हर साल की तरह इस बार भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों के साथ खुली चर्चा करने वाले हैं। 'परीक्षा पे चर्चा 2025' (PPC 2025) का यह 8वां संस्करण आज, 10 फरवरी को आयोजित हो रहा है। यह एक ऐसा मंच है जहां छात्र अपने मन की बात सीधे पीएम मोदी से कह सकते हैं और परीक्षा से जुड़े तनाव, करियर प्लानिंग, समय प्रबंधन और आत्मविश्वास बढ़ाने के उपायों पर मार्गदर्शन पा सकते हैं। इस इवेंट को और भी खास बनाने के लिए बॉलीवुड स्टार दीपिका पादुकोण, अभिनेता विक्रांत मैसी, ओलंपियन मैरी कॉम, पैरालंपिक गोल्ड मेडलिस्ट अवनी लेखरा और आध्यात्मिक गुरु सद्गुरु जैसी दिग्गज हस्तियां भी शामिल होंगी। इस बार यह आयोजन और भी भव्य होने जा रहा है क्योंकि इसमें 3.30 करोड़ से ज्यादा स्टूडेंट्स, 20.71 लाख शिक्षक और 5.51 लाख अभिभावक पंजीकृत हो चुके हैं। परीक्षा के तनाव को दूर करने के लिए पीएम मोदी क्या खास टिप्स देंगे? इस बार वे छात्रों के सवालों के क्या जवाब देंगे? यह जानने के लिए पूरे देश की निगाहें इस इवेंट पर टिकी हुई हैं। जानिए कब और कहां देख सकते हैं इस ऐतिहासिक चर्चा को और पिछली बार पीएम मोदी ने परीक्षा के दबाव को लेकर क्या महत्वपूर्ण बातें कही थीं।
Pariksha Pe Charcka 2025 Watch Live Here
पिछले साल, परीक्षा के तनाव को लेकर पीएम मोदी ने कहा था –
ये भी पढ़ें- Pariksha Pe Charcha का नया अंदाज: PM मोदी के साथ दीपिका, मैरी कॉम और कुछ खास
ये भी पढ़ें- PPC 2025: 5 करोड़ से ज्यादा रजिस्ट्रेशन का नया रिकॉर्ड, कब और कहां देखें LIVE
Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi