MCA ने फिर बढ़ाई PM इंटर्नशिप स्कीम 2025 रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख, अब 31 मार्च तक मौका

Published : Mar 12, 2025, 10:26 AM ISTUpdated : Mar 12, 2025, 10:30 AM IST
PM Internship Scheme 2025 Direct link to apply

सार

PM Internship Scheme 2025: PM इंटर्नशिप स्कीम 2025 के लिए आवेदन की लास्ट डेट 31 मार्च तक बढ़ गई है। 12 महीने की इंटर्नशिप के लिए युवा pminternship.mca.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं। कोई आवेदन शुल्क नहीं है। पूरी डिटेल आगे जानिए।

PM Internship Scheme 2025 Registration Date Extended: अगर आप भी सरकारी इंटर्नशिप करने का सपना देख रहे हैं, तो आपके लिए बड़ी खुशखबरी है। कॉरपोरेट मामलों के मंत्रालय (MCA) ने PM इंटर्नशिप स्कीम 2025 के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख एक बार फिर बढ़ा कर 31 मार्च 2025 तक कर दी है। यानी अब आपके पास इस शानदार अवसर का लाभ उठाने के लिए और भी समय है। यह इंटर्नशिप उन युवाओं के लिए एक शानदार मौका है, जो 12 महीने तक रियल बिजनेस एनवायरनमेंट में काम करने और नए स्किल्स सीखने की इच्छा रखते हैं। खास बात यह है कि इस स्कीम के तहत कोई भी रजिस्ट्रेशन या आवेदन शुल्क नहीं लिया जा रहा है।

PM इंटर्नशिप स्कीम 2025: कौन कर सकता है आवेदन? एजुकेशन क्वालिफिकेशन, उम्र सीमा

PM इंटर्नशिप स्कीम 2025 के लिए आवेदन करने के इच्छुक कैंडिडेट के पास कुछ जरूरी योग्यता होनी अनिवार्य है। एजुकेशनल क्वालिफिकेशन की बात करें तो हाई स्कूल या हायर सेकेंडरी पास, ITI सर्टिफिकेट होल्डर, पॉलिटेक्निक डिप्लोमा होल्डर, ग्रेजुएट (BA, B.Sc, B.Com, BCA, BBA, B.Pharma) कैंडिडेट अप्लाई कर सकते हैं। आवेदन करने वाले कैंडिडेट की उम्र सीमा की बात करें तो आवेदन की लास्ट डेट यानी 31 मार्च 2025 तक उम्र 21 से 24 साल के बीच होनी चाहिए। इसके अलावा कैंडिडेट को भारतीय नागरिक होना चाहिए। फुल-टाइम जॉब या रेगुलर पढ़ाई में न हों। ऑनलाइन या डिस्टेंस लर्निंग करने वाले छात्र भी अप्लाई कर सकते हैं।

PM इंटर्नशिप स्कीम 2025 के लिए आवेदन कैसे करें?

अगर आप PM इंटर्नशिप का हिस्सा बनना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करें-

  • ऑफिशियल वेबसाइट pminternship.mca.gov.in पर जाएं।
  • 'Register' पर क्लिक करें, नया पेज खुलेगा।
  • अपनी डिटेल्स भरें और Submit पर क्लिक करें।
  • पोर्टल खुद-ब-खुद आपकी जानकारी के आधार पर एक रिज्यूमे जनरेट करेगा।
  • अपनी पसंद के अनुसार 5 अलग-अलग इंटर्नशिप ऑप्शन्स चुनें (स्थान, सेक्टर, रोल और योग्यता के आधार पर)।
  • Final Submit करें और कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड कर लें।
  • भविष्य के लिए इसकी हार्ड कॉपी अपने पास रख लें।

PM इंटर्नशिप स्कीम क्यों है खास?

PM इंटर्नशिप स्कीम बिल्कुल नई और स्वतंत्र स्कीम है, किसी अन्य सरकारी या प्राइवेट इंटर्नशिप प्रोग्राम से लिंक नहीं है। कोई आवेदन शुल्क नहीं, यानी फ्री में अप्लाई कर सकते हैं। 12 महीने तक काम का अनुभव, जिससे जॉब के अच्छे मौके मिल सकते हैं। देशभर के अलग-अलग सेक्टर्स में इंटर्नशिप के अवसर, जिससे करियर को नई दिशा मिल सकती है।

PM Internship Scheme 2025 Direct Link to Apply

PREV

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...

Recommended Stories

Education Budget 2026: लड़कियों के हॉस्टल, नई यूनिवर्सिटी टाउनशिप्स- छात्रों के लिए क्या-क्या नया?
Parth Pawar Education: कितने पढ़े-लिखे हैं पार्थ पवार? HR कॉलेज से UK तक की पढ़ाई और राजनीति का सफर