मोदी ने X पर भी बना दिया रिकॉर्ड, 30 दिन में 10 सबसे लाइक वाले ट्वीट में 8 PM Modi के...

Published : Dec 19, 2025, 02:30 PM IST

Narendra Modi Most Liked Tweets: भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हमेशा सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। X (पूर्व ट्विटर) पर पिछले 30 दिनों में सबसे ज्यादा लाइक, शेयर और प्रतिक्रिया वाले 10 ट्वीट्स में 8 ट्वीट्स सिर्फ पीएम मोदी के हैं। देखिए।

PREV
18

4 दिसंबर 2025 को पोस्ट किए गए इस फोटो में पीएम मोदी रूस के राष्ट्रपति पुतिन को गीता की रूसी कॉपी भेंट करते नजर आ रहे हैं। इस ट्वीट को 231K लाइक मिले और 29.8K रीट्वीट किया गया। इस पोस्ट ने दुनियाभर में प्रेरणा और सकारात्मक चर्चा को बढ़ावा दिया।

28

पीएम मोदी ने X हैंडल पर 05 दिसंबर 2025 को पोस्ट किए इस वीडियो का कैप्शन दिया, भारत-रूस संबंधों में नई ऊर्जा। यानी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति पुतिन के दौरे को भारत-रूस संबंधों में नई ऊर्जा जोड़ने वाला बताया। इस पोस्ट र 218K लाइक, 28.1K रिट्वीट और 4.8K कमेंट मिले।

38

पीएम मोदी ने 4 दिसंबर 2025 को राष्ट्रपति पुतिन के साथ बातचीत की यह फोटो पोस्ट की गई। जिसमें ट्वीट किया कि भारत-रूस मित्रता समय की कसौटी पर खरी उतर चुकी है और यह हमारे लोगों के लिए लाभकारी रही है। इस पोस्ट को 214K लाइक, 34.1K रिट्वीट और 8.5K कमेंट मिले। फोटो में दोनों नेता कार में बैठकर बातचीत करते हुए नजर आ रहे हैं।

48

4 दिसंबर 2025 को ही राष्ट्रपति पुतिन का स्वागत करते हुए यह फोटो पोस्ट किया। PM मोदी ने राष्ट्रपति पुतिन का 7, लोक कल्याण मार्ग पर गर्मजोशी से स्वागत किया। इस मौके पर दोनों नेताओं की मित्रता और भारत-रूस के बीच पुराने मजबूत रिश्तों को उजागर किया गया। इस पोस्ट को 179K लाइक, 20K रिट्वीट, 4.5K कमेंट मिले। फोटो में लाल कार्पेट पर PM मोदी और राष्ट्रपति पुतिन हाथ मिलाते नजर आ रहे हैं।

58

पीएम मोदी ने 2 दिसंबर 2025 के इस पोस्ट में युवा वेदमूर्ति देवव्रत महेश रेखे के सम्मान का फोटो पोस्ट किया है। लिखा-19 वर्षीय वेदमूर्ति देवव्रत महेश रेखे द्वारा दंडक्रम परायणम का पूर्ण होना भारतीय संस्कृति के प्रति उनके योगदान को यादगार बनाता है। फोटो में देवव्रत महेश रेखे को परंपरागत पोशाक और जयमाला के साथ सम्मानित किया गया। पीएम मोदी के इस ट्वीट को 136K लाइक, 22.5K रिट्वीट, 3.9K कमेंट किया गया।

68

पीएम मोदी ने श्री राम जन्मभूमि मंदिर धर्म ध्वजारोहण उत्सव का वीडियो 25 नवंबर 2025 को पोस्ट किया। PM मोदी ने अयोध्या के इतिहासिक धर्म ध्वजारोहण उत्सव का महत्व बताते हुए कहा कि यह करोड़ों लोगों के लिए विशेष पल है। इस पोस्ट पर 140K लाइक, 26.3K रिट्वीट, 3.7K कमेंट आए। वीडियो में मंदिर परिसर और उत्सव का दृश्य दिखाया गया।

78

प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज की शादी पर बधाई देते हुए पीएम मोदी का यह पोस्ट 29 नवंबर 2025 का है। जिसमें PM मोदी ने ऑस्ट्रेलिया के PM एंथनी अल्बानीज और उनकी पत्नी जॉडी हैडन को शादी की बधाई दी। इसे 211K लाइक, 14.9K रिट्वीट, 4.6K कमेंट मिले। फोटो में दुल्हा-दुल्हन शादी के समारोह में नजर आ रहे हैं।

88

भारतीय ब्लाइंड महिला क्रिकेट टीम की ऐतिहासिक जीत की जश्न वाली यह फोटो 24 नवंबर 2025 को पोस्ट की गई। इसके जरिए प्रधानमंत्री मोदी ने भारतीय ब्लाइंड महिला क्रिकेट टीम को उनकी इतिहास रचने वाली जीत पर बधाई दी। टीम ने उद्घाटन ब्लाइंड विमेंस T20 वर्ल्ड कप जीतकर न केवल इतिहास रचा बल्कि पूरी सीरीज में बिना हारे रहने का गौरव भी हासिल किया। पीएम मोदी ने इसे मेहनत और समर्पण का साइनिंग उदाहरण बताया। इस पोस्ट पर 147K लाइक्स, 14.9K रिट्वीट्स, 1.7K कमेंट्स किए गए।

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...
Read more Photos on

Recommended Stories