RBSE 10th Result 2025 Out: राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट जारी, Direct Link से फटाफट चेक करें

Published : May 28, 2025, 04:05 PM ISTUpdated : May 29, 2025, 12:23 PM IST
RBSE 10th Result 2025 declared

सार

RBSE 10th Result 2025 Out: राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट जारी कर दिए गए हैं। परीक्षा में शामिल छात्र अपना राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर चेक करें। रिजल्ट चेक करने के लिए डायरेक्ट लिंक यहां भी उपलब्ध है।

RBSE 10th Result Out: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने आज, 28 मई 2025 को दोपहर 4 बजे, कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। इस साल का 93.60% स्टूडेंट्स पास हुए हैं। जो छात्र इस साल राजस्थान बोर्ड 10वीं परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अब अपना रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर चेक कर सकते हैं। रिजल्ट की घोषणा शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कोटा से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए की। वहीं, बोर्ड प्रशासक महेश चंद्र शर्मा समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारी प्रेस कॉन्फ्रेंस में मौजूद रहे। राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट के साथ बोर्ड की ओर से इस साल का कुल पास प्रतिशत, लड़कों और लड़कियों की परफॉर्मेंस, टॉप जिलों की लिस्ट, स्टूडेंट्स का डिविजन वाइज रिजल्ट जैसी जानकारियां भी शेयर की गईं।

RBSE 10th Result 2025 Direct Link

RBSE 10th Result 2025 Direct Link Praveshika Examination 

RBSE 10th Result 2025 How to Check: कैसे चेक करें राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट

जो छात्र अपना RBSE 10th Result 2025 ऑफिशयिल वेबसाइट के माध्यम से चेक और डाउनलोड करना चाहते हैं, वे इन आसान स्टेप्स को फॉलो करें-

  • बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर ‘RBSE 10th Result 2025’ के लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना रोल नंबर और अन्य जरूरी डिटेल भरें।
  • सबमिट करें और स्क्रीन पर अपना रिजल्ट देखें और डाउनलोड करें।

Rajasthan Board 10th Result 2025 मार्कशीट में गड़बड़ी हो तो क्या करें?

अगर आपकी मार्कशीट में नाम, रोल नंबर या किसी अन्य जानकारी में गलती है, तो तुरंत अपने स्कूल से संपर्क करें और करेक्शन के लिए आवेदन करें।

Rajasthan Board 10वीं परीक्षा 2025 कब हुई थी?

इस साल राजस्थान बोर्ड 10वीं की परीक्षाएं 6 मार्च से 4 अप्रैल 2025 के बीच आयोजित की गई थीं। इस परीक्षा में करीब 10,16,963 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन करवाया था।

पिछले साल कैसा था राजस्थान बोर्ड रिजल्ट

2024 में 10वीं का कुल पास प्रतिशत 93.03% रहा था। जिसमें लड़कों का पास प्रतिशत 92.64% और लड़कियों का पास प्रतिशत 93.46% था। प्रथम श्रेणी से 2,74,522 लड़के पास हुए थे, वहीं प्रथम श्रेणी से 2,71,131 लड़कियां पास हुई थी। नीचे देखें पिछले 6 साल का राजस्थान बोर्ड 10th रिजल्ट पास प्रतिशत ट्रेंड

2024- 93.03%

2023- 90.49%

2022- 82.80%

2021- 99.56%

2020- 80.64%

2019- 79.85%

2018- 79.86%

PREV

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...
Read more Articles on

Recommended Stories

Education Budget 2026: लड़कियों के हॉस्टल, नई यूनिवर्सिटी टाउनशिप्स- छात्रों के लिए क्या-क्या नया?
Parth Pawar Education: कितने पढ़े-लिखे हैं पार्थ पवार? HR कॉलेज से UK तक की पढ़ाई और राजनीति का सफर