
RBSE Rajasthan Board 8th Result 2025 Out: राजस्थान बोर्ड कक्षा 8वीं का रिजल्ट आखिरकार आज यानी 26 मई 2025 को शाम 5 बजे घोषित कर दिया गया है। राजस्थान शिक्षा विभाग ने शाला दर्पण पोर्टल (rajshaladarpan.nic.in) और पीएसपी पोर्टल (rajpsp.nic.in) के माध्यम से 8वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट ऑनलाइन जारी किया है। इस रिजल्ट का इंतजार राज्यभर के लाखों छात्र-छात्राओं और उनके अभिभावकों को बेसब्री से था। कक्षा 8 का यह रिजल्ट राज्य में स्कूली शिक्षा का एक महत्वपूर्ण पड़ाव होता है, क्योंकि इसके बाद छात्र माध्यमिक स्तर की पढ़ाई में प्रवेश करते हैं। पिछले साल की तरह इस बार भी रिजल्ट मई महीने में ही घोषित किया गया है। हालांकि अभी तक कक्षा 5वीं के रिजल्ट जारी करने को लेकर आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
राजस्थान बोर्ड 8वीं का रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को रोल नंबर और जन्मतिथि की जरूरत होगी। रिजल्ट देखने के लिए स्टेप-बाइ-स्टेप गाइड-
RBSE 8th Result 2025 Direct Link
राजस्थान बोर्ड (RBSE) ने 8वीं कक्षा का रिजल्ट 2025 में इस साल कुल 12 लाख 64 हजार 618 छात्रों ने एग्जाम दिया था, जिनमें से 12 लाख 22 हजार 369 छात्र सफल घोषित किए गए हैं। यानी इस बार 96.66% छात्रों ने परीक्षा पास की है, जो पिछले साल की तुलना में लगभग 0.94% ज्यादा है।
रिजल्ट जारी होने के साथ ही शिक्षा विभाग ने जानकारी दी है कि इस बार भी लड़कियों ने लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया है। जहां लड़कों का पास प्रतिशत 96.14% रहा, वहीं लड़कियों ने 97.24% के पास प्रतिशत के साथ बाजी मारी है।
इस बार परीक्षा में शामिल हुए कुल छात्रों में 7 लाख 16 हजार से ज्यादा सरकारी स्कूलों के और 5 लाख 48 हजार से अधिक निजी स्कूलों के छात्र शामिल थे। अगर बात करें कुल उपस्थिति की तो 6,65,562 लड़कों और 5,99,056 लड़कियों ने परीक्षा दी थी। इनमें से 6,39,840 लड़के और 5,82,529 लड़कियां सफल रही हैं।
ग्रेड के हिसाब से देखें तो 2,48,542 छात्रों को A ग्रेड (81-100%), 6,62,367 को B ग्रेड (61-80%), और 3,09,317 को C ग्रेड (41-60%) मिला है। वहीं, D ग्रेड (33-40%) वाले छात्र 2,143 रहे जबकि E ग्रेड (0-32%) वाले छात्रों की संख्या 41,368 रही।
परफॉर्मेंस के लिहाज से अगर टॉप जिलों की बात करें तो इस बार सीकर, दौसा, अजमेर, नागौर और चूरू ने सबसे अच्छा प्रदर्शन किया है। वहीं, जिन जिलों में प्रदर्शन थोड़ा कमजोर रहा, उनमें धौलपुर, बारां, पाली, चित्तौड़गढ़ और करौली शामिल हैं।
वर्ष 2024 में कक्षा 8वीं के लिए करीब 12.50 लाख छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। कक्षा 5वीं में यह संख्या 14.37 लाख के आसपास थी। पिछले साल कक्षा 5 का पास प्रतिशत 97.06% और कक्षा 8 का 95.72% रहा था। पिछले साल कक्षा 8 में लड़कियों का पास प्रतिशत 96.39 प्रतिशत और लड़कों का पास प्रतिशत 95.14 प्रतिशत था।
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) पहले ही कक्षा 12वीं का रिजल्ट घोषित कर चुका है। अब अगला नंबर कक्षा 10वीं का है, जिसे लेकर बोर्ड ने कहा है कि परिणाम जल्द जारी किए जाएंगे।
Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi