RPSC लाइब्रेरियन भर्ती 2024, 300 पोस्ट के लिए 20 फरवरी से आवेदन, उम्र सीमा 40 साल, योग्यता, चयन प्रकिया, सैलरी समेत डिटेल

Published : Feb 15, 2024, 05:19 PM IST
RPSC Librarian Recruitment 2024

सार

आरपीएससी लाइब्रेरियन पदों पर उम्मीदवारों की भर्ती करेगा। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

RPSC Librarian Recruitment 2024: राजस्थान लोक सेवा आयोग, आरपीएससी ने लाइब्रेरियन ग्रेड II पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। योग्य उम्मीदवार आरपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती अभियान के माध्यम से 300 रिक्त पदों पर योग्य व चयनित कैंडिडेट्स की नियुक्ति की जायेगी।

RPSC Librarian Recruitment 2024: रजिस्ट्रेशन 20 फरवरी से

रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 20 फरवरी से शुरू होगी और 20 मार्च 2024 को समाप्त होगी। पात्रता, चयन प्रक्रिया समेत पूरी डिटेल आगे पढ़ें।

RPSC Librarian Recruitment 2024: पात्रता मापदंड, आयु सीमा, सैलरी

जो उम्मीदवार पद के लिए आवेदन करना चाहते हैं, उनके पास यूजीसी द्वारा मान्यता प्राप्त स्नातक की डिग्री या समकक्ष योग्यता होनी चाहिए, साथ ही राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद/सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त लाइब्रेरी साइंस में डिग्री या डिप्लोमा होना चाहिए। आयु सीमा 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। सैलरी पे- मैट्रिक्स लेवेल L-।। (ग्रेड पेय-4200 रुपये) है।

RPSC Librarian Recruitment 2024: चयन प्रक्रिया

चयन प्रक्रिया में एक लिखित परीक्षा शामिल है। परीक्षा 400 अंकों की होगी और इसमें 2 पेपर होंगे। प्रत्येक पेपर में 200 अंकों के प्रश्न होंगे और पेपर की अवधि 2 घंटे होगी। गलत उत्तरों के लिए निगेटिव मार्किंग होगी। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए उस विशेष प्रश्न के लिए निर्धारित अंकों में से एक तिहाई अंक काटे जाएंगे।

RPSC Librarian Recruitment 2024: आवेदन शुल्क

  • सामान्य (यूआर)/बीसी/ईबीसी (क्रीमी लेयर) के लिए: रु. 600/-
  • एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी/बीसी/ईबीसी/ईडब्ल्यूएस (एनसीएल)/दिव्यांग के लिए: रु. 400/-
  • भुगतान ऑनलाइन मोड के माध्यम से किया जाना चाहिए। अधिक संबंधित डिटेल के लिए उम्मीदवार आरपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

RPSC Librarian Recruitment 2024 Detailed Notification Here

ये भी पढ़ें

सिंधु गणपति, दक्षिणी रेलवे की पहली ट्रांसवुमन TTE को जानिए

कौन है श्रीपति, 23 साल की आदिवासी महिला बनी सिविल जज, सक्सेस स्टोरी

PREV

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...

Recommended Stories

Education Budget 2026: लड़कियों के हॉस्टल, नई यूनिवर्सिटी टाउनशिप्स- छात्रों के लिए क्या-क्या नया?
Parth Pawar Education: कितने पढ़े-लिखे हैं पार्थ पवार? HR कॉलेज से UK तक की पढ़ाई और राजनीति का सफर