RPSC RAS Admit Card 2023 Out: आरपीएससी आरएएस एडमिट कार्ड rpsc.rajasthan.gov.in पर जारी, डाउनलोड लिंक

Published : Sep 28, 2023, 12:44 PM ISTUpdated : Sep 28, 2023, 12:46 PM IST
RPSC RAS Admit Card 2023 out

सार

RPSC RAS Admit Card 2023 Out: आरपीएससी आरएएस एडमिट कार्ड 2023 जारी कर दिया गया है। डाउनलोड लिंक नीचे दिया गया है। परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कराने वाले उम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

RPSC RAS Admit Card 2023 Out: राजस्थान लोक सेवा आयोग ने 28 सितंबर, 2023 को आरपीएससी आरएएस एडमिट कार्ड 2023 जारी कर दिया है। राजस्थान राज्य और अधीनस्थ सेवा संयुक्त प्रतियोगी प्री परीक्षा 2023 के लिए एडमिट कार्ड आरपीएससी की आधिकारिक साइट rpsc.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध है।

RPSC RAS Exam Date 2023: कब होगी परीक्षा ?

आरपीएससी आरएएस प्रारंभिक परीक्षा 1 अक्टूबर, 2023 को आयोजित की जाएगी। लिखित परीक्षा एक शिफ्ट में सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित की जाएगी। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।

Direct link to download RPSC RAS Admit Card 2023

RPSC RAS Admit Card 2023: कैसे डाउनलोड करें ?

  • एसएसओ राजस्थान की आधिकारिक वेबसाइट sso.rajasthan.gov.in पर जाएं।
  • रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें और जरूरी डिटेल दर्ज करें।
  • आपका आरपीएससी आरएएस एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
  • एडमिट कार्ड चेक करें और पेज डाउनलोड करें।
  • आगे की जरूरत के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

RPSC RAS Exam Pattern 2023: प्रारंभिक परीक्षा 200 मार्क्स की

आरपीएससी संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा दो चरणों में आयोजित की जाएगी: प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा। प्रारंभिक परीक्षा 200 अंकों की होगी और इसमें सामान्य ज्ञान और सामान्य विज्ञान के प्रश्न शामिल होंगे। परीक्षा की अवधि 3 घंटे है।

RPSC RAS Recruitment 2023: कितने पदों पर होगी बहाली

इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से संगठन में 905 पदों पर योग्य और चयनित उम्मीदवारों की भर्ती की जाएगी। अधिक संबंधित डिटेल्स के लिए उम्मीदवार आरपीएससी की आधिकारिक साइट देख सकते हैं।

 ये भी पढ़ें

Rajasthan BSTC Pre DElEd Result 2023 Live: राजस्थान बीएसटीसी रिजल्ट panjiyakpredeled.in पर जल्द, लेटेस्ट अपडेट जानें

Bhagat Singh Birth Anniversary: शहीद ए आजम के बारे में 10 रोचक बातें

SSC CHSL 2023 टियर 1 का रिजल्ट जारी, 19,556 उम्मीदवार सफल, डायरेक्ट लिंक

शूटिंग में GOLD लाने सिफ्त कौर समरा ने छोड़ दिया था MBBS का कोर्स

 

PREV
AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...

Recommended Stories

ऑफिस में प्रमोशन नहीं मिल रहा? कहीं आप में भी तो नहीं ये 5 बुरी आदतें
कोहरे के दौरान रेलवे कैसे तय करता है कि कौन सी ट्रेन सबसे पहले रद्द होगी? जानिए