
RRB Group D City Intimation Slip 2025: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) की सबसे बड़ी परीक्षाओं में से एक ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025, अब बस कुछ ही दिनों में शुरू होने जा रही है। जिन उम्मीदवारों ने आवेदन किया है, वे बेसब्री से सिटी इंटिमेशन स्लिप (City Intimation Slip) और एडमिट कार्ड जारी होने का इंतजार कर रहे हैं। इस संबंध में रेलवे बोर्ड ने फिलहाल ऑफिशियल अपडेट शेयर नहीं की है, लेकिन उम्मीद है कि परीक्षा से करीब 7-6 दिन पहले यह लिंक एक्टिव कर दिया जाएगा। ताकि कैंडिडेट अपने एग्जाम सिटी के अनुसार वहां पहुंचने और रहने की तैयारी कर सकें।
रेलवे ग्रुप D की कंप्यूटर बेस्ड परीक्षा (CBT) 17 नवंबर 2025 से शुरू होकर दिसंबर 2025 तक चलेगी। यानी उम्मीदवारों के पास अब बहुत कम समय बचा है। परीक्षा की तैयारी के साथ-साथ अब उन्हें अपने परीक्षा शहर और सेंटर की जानकारी का इंतजार है।
RRB की सिटी इंटिमेशन स्लिप 2025 और एसटी, एससी उम्मीदवारों के लिए ट्रैवल अथॉरिटी लिंक परीक्षा की तारीख से करीब 10 दिन पहले सभी रीजनल RRB की आधिकारिक वेबसाइट्स पर एक्टिव होगा। उम्मीदवार अपने आवेदन वाले RRB की वेबसाइट पर जाकर एप्लीकेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ डालकर इसे डाउनलोड कर सकेंगे।
ये भी पढ़ें- UPSC Toppers Subject: पिछले 10 सालों में किस विषय से बने IAS टॉपर?
इस परीक्षा में कुल 100 सवाल होंगे, जिनके 100 नंबर होंगे। हर गलत जवाब पर 1/3 अंक की नेगेटिव मार्किंग भी लागू होगी। सवाल सामान्य ज्ञान, गणित, जनरल साइंस और रीजनिंग जैसे विषयों से पूछे जाएंगे।
RRB Group D भर्ती में चयन कई चरणों में होगा-
इस भर्ती अभियान के जरिए रेलवे में कुल 32,438 पदों पर भर्तियां की जाएंगी। यह उन उम्मीदवारों के लिए एक बड़ा अवसर है, जो सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं। आरआरबी ग्रुप डी भर्ती परीक्षा एग्जाम सिटी स्लिप या एडमिट कार्ड से जुड़े लेटेस्ट अपडेट के लिए कैंडिडेट आधिकारिक वेबसाइट्स- rrbcdg.gov.in सहित अन्य रीजनल RRB साइट्स पर समय-सयम पर विजिट करते रहें। बता दें कि एग्जाम सिटी स्लिप जारी होने के कुछ दिनों बाद ही एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे।
ये भी पढ़ें- REET 2025: जानिए राजस्थान में 7759 शिक्षकों की भर्ती के लिए आवेदन की लास्ट डेट और फीस