RRB Group D Exam 2025 डेट जारी: 32,438 वैकेंसी के लिए रेलवे भर्ती परीक्षा का शेड्यूल यहां देखें

Published : Sep 09, 2025, 01:10 PM IST
RRB Group D Exam 2025 Schedule out

सार

RRB Group D Exam Date 2025: आरआरबी ग्रुप डी एग्जाम की डेट जारी हो गई है। जानें परीक्षा कब है, पैटर्न, सिलेबस से लेकर इस एग्जाम से जुड़ी जरूरी जानकारी। इस भर्ती परीक्षा के माध्यम से कुल 32,438 पदों पर बहाली होगी।

RRB Group D Exam 2025 Schedule: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने ग्रुप डी भर्ती परीक्षा 2025 का शेड्यूल जारी कर दिया है। अगर आप इस परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं, तो अपने क्षेत्रीय RRB की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर पूरी जानकारी और एग्जाम डेट्स चेक कर सकते हैं। यह भर्ती रेलवे के लेवल 1 (7वीं सीपीसी) के विभिन्न पदों के लिए हो रही है और इसके माध्यम से कुल 32,438 पदों पर योग्य व चयनित उम्मीदवारों की भर्ती होगी।

RRB ग्रुप डी भर्ती परीक्षा 2025 एग्जाम डेट्स और फॉर्मेट

इस साल की कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) 17 नवंबर 2025 से शुरू होकर दिसंबर 2025 के अंत तक चलेगी। परीक्षा की कुल अवधि 90 मिनट होगी। RRB Group D 2025 परीक्षा मुख्य रूप से सिंगल-स्टेज CBT होगी। हालांकि रेलवे प्रशासन के पास अधिकार है कि इसे एक या कई चरणों में आयोजित किया जा सकता है। CBT में सफल उम्मीदवारों को शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET), उसके बाद दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल परीक्षा से गुजरना होगा।

एग्जाम पैटर्न क्या है?

परीक्षा में कुल 100 सवाल होंगे, जिसमें-

  • सामान्य विज्ञान और गणित: 25 सवाल
  • सामान्य बुद्धिमत्ता और तर्कशक्ति: 30 सवाल
  • सामान्य जागरूकता और करंट अफेयर्स: 20 सवाल
  • परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग भी होगी। हर गलत उत्तर पर 1/3 अंक काटे जाएंगे।

रेलवे ग्रुप डी भर्ती Cut-off क्या है?

विभिन्न श्रेणियों के लिए न्यूनतम योग्यता इस प्रकार है-

  • सामान्य (UR) और ईडब्ल्यूएस: 40 प्रतिशत
  • ओबीसी (नॉन-क्रीमी लेयर): 30 प्रतिशत
  • एससी, एसटी: 30 प्रतिशत

विशेष उम्मीदवारों के लिए सुविधा: पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों को परीक्षा के लिए 120 मिनट का समय मिलेगा। इसके अलावा उनके साथ एक स्क्राइब की सुविधा भी उपलब्ध होगी।

ये भी पढ़ें- यूपी होमगार्ड की सैलरी 8वें वेतन आयोग के बाद कितनी बढ़ेगी? यहां चेक करें

रेलवे ग्रुप डी भर्ती परीक्षा एडमिट कार्ड कब आयेगा?

एससी, एसटी उम्मीदवारों के लिए परीक्षा शहर और तारीख की जानकारी देखने और यात्रा प्राधिकरण डाउनलोड करने का लिंक परीक्षा से लगभग 10 दिन पहले अपने-अपने RRB की वेबसाइट पर लाइव किया जाएगा। वहीं, कॉल लेटर परीक्षा से करीब 4 दिन पहले डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध होंगे।

RRB Group D 2025 परीक्षा की तैयारी के टिप्स

सभी विषयों जैसे सामान्य विज्ञान, गणित, तर्कशक्ति और करंट अफेयर्स की तैयारी पहले से शुरू करें। गलत उत्तरों पर अंक कटेंगे, इसलिए प्रैक्टिस टेस्ट जरूर दें। PET और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की प्रक्रियाओं के लिए भी तैयार रहें। RRB Group D Exam 2025 से जुड़ी सभी अपडेट और अधिक जानकारी के लिए अपने क्षेत्रीय RRB की आधिकारिक वेबसाइट चेक करें।

RRB Group D Exam 2025 Schedule Official Notice Check Here

ये भी पढ़ें- UGC NET दिसंबर 2025 के लिए कब शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया और कैसे भरें फॉर्म? पढ़ें अपडेट

PREV
AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...
Read more Articles on

Recommended Stories

कौन थी सिमोन टाटा? जानिए रतन टाटा की सौतेली मां की शानदार उपलब्धियां
BPSC AEDO Salary: बिहार असिस्टेंट एजुकेशन डेवलपमेंट ऑफिसर को कितनी सैलरी मिलेगी?