
RRB NTPC Answer Key 2025 Out: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) की ओर से NTPC ग्रेजुएट लेवल पोस्ट्स के लिए CBT 1 परीक्षा की आंसर की जारी कर दी गई है साथ ही रिस्पॉन्स शीट भी अपलोड कर दी गई है। यह आंसर की मंगलवार, 1 जुलाई 2025 को RRB की रीजनल वेबसाइट्स पर अपलोड की गई है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार अब अपनी रिस्पॉन्स शीट के साथ-साथ क्वेश्चन पेपर और आंसर चेक कर सकते हैं।
RRB NTPC Answer Key 2025 चेक करने के लिए कैंडिडेट्स को अपने रीजन की ऑफिशियल RRB वेबसाइट पर लॉगइन करना होगा। वहां RRB NTPC Answer Key 2025 लिंक मिलेगा। इस लिंक पर क्लिक करने के बाद मांगे गए जरूरी लॉगइन डिटेल्स भरें। इतना करने के बाद आंसर की दिख जाएगा।
जारी आरआरबी एनटीपीसी आंसर की 2025 में अगर किसी सवाल के उत्तर को लेकर आपको लगता है कि उसमें गलती है, तो आप आपत्ति दर्ज कर सकते हैं। इसके लिए प्रति प्रश्न ₹50 और बैंक चार्जेस जमा करने होंगे। कैंडिडेट्स को बता दें कि अगर आपकी आपत्ति सही पाई जाती है तो आपके पैसे (बैंक चार्ज काटकर) वापस कर दिए जाएंगे।
आरआरबी एनटीपीसी आंसर की पर आपत्ति दर्ज करने की लास्ट डेट 6 जुलाई 2025 रात 11:55 बजे तक है। इसके बाद कोई भी चैलेंज स्वीकार नहीं किया जाएगा।
RRB NTPC Answer Key 2025 Direct Link to Download
Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi